टाइम्स मैगजीन के प्रभावशाली लोगों में अरुंधति काटजू-मेनका गुरुस्वामी का नाम, प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ

टाइम्स मैगजीन ने दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। इसमें जनहित याचिका पर सुनवाई करने वाली वकील अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी का नाम भी शामिल है। उनकी तारीफ करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई बातें लिखी हैं।

प्रियंका चोपड़ा(फोटो:विरल/मानव)

हर साल देश-दुनिया के ऐसी हस्तियां जिन्होंने अपने काम से अलग पहचान और उपलब्धि पाई है उन्हें अवॉर्ड्स या किसी अन्य तरीके द्वारा सम्मानित किया जाता है। बीते बुधवार को टाइम्स मैगजीन ने दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की। ये वो लोग हैं जो अपनी शख्सियत से दुनिया में छाप छोड़ी और काम से प्रभाव बनाया। इसमें इंडिया के कई लोगों के नाम शामिल है, जो हमारे देश के लिए गर्व की बात है। इस लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग, डोनाल्ड ट्रंप, इमरान खान और गोल्फर टाइगर वुड्स जैसे नाम शामिल हैं।

इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में जो दो हस्ती का नाम है वो हैं जनहित याचिका पर सुनवाई करने वाली वकील अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी। उन दोनों ने एलजीबीटीक्यू कॉम्यूनिटी के अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई की थी। कई दूसरी बड़ी हस्तियां और सेलिब्रिटी उनकी तारीफ करते हुए उनके लिए संदेश और बधाईयां भेज रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रियंका चोपड़ा। इस एक्ट्रेस ने अरुंधति और मेनका के लिए एक खूबसूरत मैसेज लिखा है। आप भी जानिए क्या कहा इस एक्ट्रेस ने।

देसी गर्ल ने उनके जज्बे और हौसले की जमकर तारीफ की
प्रियंका चोपड़ा ने टाइम्स मैगजीन के प्रोफाइल पर लिखते हुए कहा, ‘एक अच्छी प्लानिंग, रिसर्च और स्ट्रेटजी के साथ कानूनी तर्क रखने वाली अरुंधति और मेनका एलजीबीटीक्यू कॉम्यूनिटी के लिए उम्मीद की एक किरण बनकर आई हैं। उनके हौसले और जज्बे ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज किया। इससे इस कम्यूनिटी को प्यार करने की आजादी मिली।’ आगे टाइम्स मैगजीन से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘अरुंधति और मेनका ने इस कम्यूनिटी के अधिकारों के लिए लड़कर दुनिया के सबसे बड़े संविधान के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

‘अपनी इस लड़ाई से उन्होंने हमें ये सीख दी है कि समाज का हिस्सा होने के नाते हमें प्रगति के बारे में सोचते रहना चाहिए। कानून भले बदले हो लेकिन इसे समझने और अपनाने के लिए हमें भी आगे बढ़ाना होगा।’ 157 साल के कानून को बदलना एक ऐतिहासिक फैसला है। ये बदलाव सिर्फ काटजू और गुरुस्वामी की वजह से हुआ है। ‘

इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। हॉलीवुड का हिस्सा बनने के बाद ये एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों में काफी कम नजर आती हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो ये जल्द सोनाली बोस की मूवी ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखेंगी। ये मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जानी जाने वाली आयशा चौधरी पर बनी है। इस रोल को फिल्म में ज़ायारा वसीम निभाएंगी।प्रियंका चोपड़ा इसमें आयशा की मां के रोल में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे।

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।