अमेरिकी अदाकारा ऑक्टेविया स्पेंसर ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘हॉट मॉम’, क्या एक्ट्रेस सच में हैं प्रेग्नेंट?

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra At Cannes 2019) के पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक करने के साथ-साथ एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें आईं। इस पर खबर की हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑक्टेविया स्पेंसर ने पुष्टि की है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में रेड कार्पेट पर वॉक के दौरान प्रियंका चोपड़ा।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra At Cannes 2019) ने पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक किया। जहां प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट और उनकी खूबसूरती के चर्चों के साथ-साथ ये खबरें भी आने लगी की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2019) में प्रियंका चोपड़ा की वॉक की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी से फैलने लगी। इसके बाद सब लोग हैरानी जताते हुए एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते दिखाई दिए।

हालांकि इस खबर को लेकर हॉलीवुड की एक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर कमेंट करने से ये बात सही साबित होती है। एक अमेरिकी एक्ट्रेस ऑक्टेविया स्पेंसर ने प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर लिखा,’ स्टनिंग मामासिटा’ (Stunning Mamacita)। इसका अंग्रेजी में मतलब ‘हॉट मॉम’ होता है। ऑक्टेविया स्पेंसर (Octavia Spencer) के इस कमेंट ने उन खबरों को सही साबित कर दिया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को प्रेग्नेंट बताया जा रहा है।

ऑक्टेविया स्पेंसर के कमेंट से पुष्टि 

आपको बता दें कि ऑक्टेविया स्पेंसर और प्रियंका चोपड़ा ने ‘A Kid Like Jake’के प्रमोशन इवेंट पर एक साथ दिखाई दिए थे और दोनों बहुत अच्छ दोस्त हैं। ऑक्टेविया के इस कमेंट की भले ही इस खबर के सच होने की ओर इशारा कर रही हो, लेकिन इसकी सच्चाई तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ही बता सकता है।

कान्स में इस अंदाज में दिखी थी एक्ट्रेस

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक के दौरान ब्लैक एंड कॉपर मिक्स्ड ग्लिटरी गाउन पहना हुआ था। कुछ फैंस ने तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का पेट बाहर निकलता हुआ नोटिस किया। इसी बात को लेकर उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।

Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा की रेड कार्पेट पर एंट्री से सब हुए हैरान, फैंस ने पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।