प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी सिरीज़ क्वांटिको होगा बंद, ये होगी वजह

इस वजह से बंद होने जा रहा है प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी शो

इस वजह से बंद होने जा रहा है प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी शो

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने शो क्वांटिको से बहुत नाम कमाया| एक के बाद एक इस शो के कई सीज़न आ चुके हैं| हालाँकि इस बार इस शो का तीसरा सीज़न आने वाला था हालाँकि ABC ने इस शो को बंद करने का फैसला किया है| जी हां! इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि शो की गिरती हुई टीआरपी है|

आपको बता दें प्रियंका तीसरे सीजन तक इस शो में नज़र आयीं थी| इस शो का प्रसारण अप्रैल में शुरू हुआ था हालाँकि इसकी रेटिंग सिर्फ 0.5 रही| अब रिपोर्ट्स आया रहे हैं कि 13वें एपिसोड के बाद शो को ख़त्म कर दिया जायेगा|

खैर, भले ही प्रियंका का टीवी शो बंद हो चूका हो लेकिन उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में अपना खाता खोल लिया है| आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| वहीँ इसके बाद वो दो हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आने वाली है|

इसके अलावा कई सालों बाद दर्शकों को बॉलीवुड में भी प्रियंका की झलक मिलने वाली है| प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ भारत नाम की फिल्म साइन की है|

अब भारत परिवार का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा,”भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतज़ार कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं। मैंने अपने पिछले कोलाब्रेशन में उनसे बहुत कुछ सीखा है और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह फ़िल्म मुझे क्या सिखाती है। मैं अल्वीरा और अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद जो बड़ी देर से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब मूवी में आप सभी से मुलाक़ात होगी!”

निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा,”भारत बॉलीवुड में प्रियंका के लिए घर वापसी की तरह है। हॉलीवुड फ़िल्म और ब्लॉकबस्टर ग्लोबल टीवी शो में एक कलाकार के रूप में खुद को साबित करने के बाद “भारत” के साथ प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही है। “भारत” 70 वर्षों से फैले हुए और दुनिया के विभिन्न देशों में स्थापित होने के बावजूद भारत और इसकी संस्कृति में निहित है। प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी भारतीय कलाकार हैं और वह फिल्म के लिए एकदम परफ़ेक्ट है। प्रियंका की बेहतरीन एक्टिंग और उनकी अविश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय अपील, फ़िल्म को ओर बड़ा बनाने में मददगार साबित होगा।”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।