लीड एक्टर की खोज में भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा लौटीं भारत, लेकिन छुट्टी के लिए नहीं ...

इस लिए भारत लौटी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक आना जाना लागा रहता है| हाल में ही भारत लुँत कर प्रियंका चोपड़ा ने सभी को हैरान कर दिया| उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि वो मुंबई के लिए लौट गयी हैं| प्रियंका आज यहाँ पहुंचेंगी लेकिन इस बार छुट्टी के लिए नहीं|

एक अख़बार में एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोपड़ा संजय लीला भंसाली के साथ अपनी फिल्म के लिए लीड एक्टर की खोज करने के लिए यहाँ पर आई हैं| गुस्ताखियाँ नाम की यह फिल्म, प्रियंका की हॉलीवुड रिलीज के बाद उनकी पहली फिल्म होगी, वह इसमें गहरी दिलचस्पी ले रही है। इसके अलावा, इस फिल्म को संजय लीला भंसाली को-प्रोड्यूस कर रहे हैं|

हालांकि फिल्म में साहिर लुधियानवी की भूमिका निभाने को लेकर इरफान खान और अभिषेक बच्चन का नाम सामने आ रहा था| हालाँकि इस विषय में अभी तक कोई भी अधिकारिक घोषण नहीं की गयी है|

अखबार को बताते हुए एक सोर्स ने कहा, “इस महीने के भीतर फिल्म के लीड एक्टर को तय किया जाना है| हालाँकि भंसाली पद्मावती में लगे हुए हैं लेकिन वो 2018 के मध्य तक फिल्म शुरू करना चाहते हैं|

सोर्स का कहना है , “फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अगले साल मार्च तक पूरा हो चुका है। इसलिए आगे का काम करने के लिए फिल्म के प्री-प्रोडक्शन शुरू होने से पहले लीड कास्ट का फैसला होना चाहिए।”

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने पिछले महीने एक साक्षात्कार में हमें बताया था कि अभिनेत्री की अगली फिल्म के संजय लीला भंसाली के साथ होगी| उन्होंने कहा था, “उम्मीद है कि अगले साल तक हम कुछ हिंदी फिल्मों को बनायेंगे जिसे प्रियंका ने ही पूरा किया होगा। मेरा इसमें कोई भाग नहीं होगा| क्योंकि इसे ज्यादा देखभाल की ज़रूरत है। उसने (प्रियंका) ने एक सीईओ हायर किया है| संजय लीला भंसाली और प्रियंका मिले हैं लेकिन अभी तक कुछ साइन नहीं किया है| लेकिन गुस्ताखियाँ वही है जो प्रियंका ढूंढ रही थी| ये उसकी सेसेसिबिलिटी के साथ मिलता है| उसे रोमांटिक फिल्में करना पसंद है|’

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।