प्रियंका चोपड़ा ने बेबी को लेकर किया खुलासा, कहा-इस दिन होगी निक जोनस के साथ फैमली प्लानिंग

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमली प्लानिंग के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह बेबी चाहती है, लेकिन सही समय पर। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक जोनस और वह अपने काम को प्यार करते हैं और एक-दूसरे को पूरा साथ देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। (साभारः इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बारे में आए दिन नए खुलासे होते रहते हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बताया कि था उन्हें जूते चुराई की रस्म में एक हीरे अंगूठी मिली थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उनकी मां मेहमानों की संख्या कम होने की वजह उनसे नाराज हो गई थी। अब प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद एक और बड़ा खुलासा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘इज नोट इट रोमेंटिक’ के प्रीमियर के दौरान अपनी फैमली प्लान्स के बार में खुलासा किया और कहा कि दोनों (निक और प्रियंका) अपने काम को प्यार करते हैं और एक-दूसरे को पूरा साथ देते हैं और एक बच्चा भी होगा लेकिन सही समय और ऑर्गेनिक वे में होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे होंगे लेकिन जब सही समय आएगा तब।

इसके अलावा कैलिफोर्निया में हुए इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान प्रियंका चोपड़ाऔर निक जोनस के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री को देखने को मिली। प्रीमियर के दौरान दोनों की जोड़ी को कैप्चर करने में ही फोटोग्राफर लग रहे। दोनों की वीडियो इंटरनेट पर पहले से ही वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एजिंल्स में रह रहे हैं।

फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में कमबैक

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस के आनेवाली बायोपिक ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म पर काम बहुत जल्दी ही शुरू होना है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘इज नोट इट रोमेंटिक’ प्रमोशन में लगी हैं।

इस फिल्म से किया डेब्यू

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘द हीरोः लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अंदाज, मुझसे शादी करोगी, कृष और डॉन जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। प्रियंका चोपड़ा ने पूरे विश्व में अपनी धाक जमाई। प्रियंका चोपड़ा ने एबीसी थ्रिलर क्वांटिको में एलेक्स पेरिश का शानदार रोल निभाया। इसके अलावा बेवॉच और इज नॉट इट रोमेंटिक जैसी फिल्में की।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का वीडियो…

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की तस्वीरें…

मुकेश कुमार गजेंद्र :प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का समान अनुभव। सियासत, सिनेमा और समाज के बीच कुछ नया गुनने, बुनने और गढ़ने की कोशिश जारी। फिलहाल हिन्दी रश डॉट कॉम में बतौर संपादक कार्यरत।