प्रियंका चोपड़ा ने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का किया खुलासा, निभाएंगी ओशो की राइट हैंड मां आनंद शीला का किरदार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। इस प्रोजेक्ट में वह गुरू ओशो की राइट हैंड मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी। इतना ही नहीं वह इसको प्रोड्यूस भी करेंगी।

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा ने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का किया खुलासा, निभाएंगी ओशो की राइट हैंड मां आनंद शीला का किरदार
प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट के दौरान।

पिछले साल रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री ‘वाइल्ड-वाइल्ड कंट्री’ का विवाद अभी तक लोगों के दिमाग से उतरने से ही पहले एक और डॉक्युमेंट्री चर्चा में आ रही है। ये डॉक्युमेट्री शो ओशो पर आधारित है। ओशो एक भारतीय गुरु, फिलोसोफर और रजनीश मूवमेंट के नेता थे। शो में स्वर्गीय आध्यात्मिक नेता मा आनंद शीला के जीवन पर आधारित होगा।

मां आनंद शीला दुनिया में आज तक प्रसिद्ध हैं। वह ओशो की दाहिना हाथ थीं। पिछले साल कहा जा रहा था कि यह शो हिंदी में होगा जिसमें आमिर खान और आलिया भट्ट ली़ड रोल में होंगी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने ‘द एलेन डेजनरेस’ शो में खुलासा किया है कि वह मां आनंद शाली पर एक प्रोजेक्ट को तैयार और प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसमें वह उनका किरदार निभाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा,’मैं बैरी लेनिसन के साथ एक फीचर बना रही हूं। वह एक आइकॉनिक अमेरिक डायरेक्टर हैं। हम इसे मां आनंद शीला के पर्सपेरक्टिव में बना रहे हैं जिन्होंने भारत से इस गुरू की खोज की। वह उनका राइट हैंड थीं और वह एक देवी थीं। उन्होंने ही अमेरिका में उसने अमेरिका में एक पूरी पंथ का निर्माण किया।’

प्रोड्यूस भी करेंगी

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि पूरा अमेरिका उन्हें ओशो कहता था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि तो किसी को उनके बारे में पता है या नहीं। लेकिन वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर कुछ नया करने कि फिराक में रहती हैं। देखना है कि इस प्रोजेक्ट पर कब से काम शुरू होता है।

प्रियंका तीसरी हॉलीवुड फिल्म

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी हॉलीवुड की तीसरी फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम  ‘इज नोट इट रोमेंटिक’ है। इसमें उनके साथ रेबेल विलसन, लिआम हेम्सवर्थ और अन्य एक्टर्स हैं। यह फिल्म वेलेनटाइन डे वीकेंड पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

यहां देखिए प्रियंक चोपड़ा की तस्वीरें…

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply