प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, आखिर क्यों की उन्होंने निक जोनस से शादी?

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas Marriage) से शादी करने के बारे में सबसे अच्छी बात यह बताई कि वह समझते हैं कि उनके करियर में क्या चीज ज्यादा जरूरी है और उसमें क्या बदलाव आते हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ। (फोटोः गेट्टी इमेज)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जब भी साथ दिखते हैं, तो लोगों की नजरें उनक पर गड़ जाती है। कपल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट (NickYanka At Cannes 2019) पर हाथ में हाथ डाल कर वॉक किया। दोनों किसी राजाशाही से कम नहीं लग रहे थे। दोनों के बीच गहरा प्यार दिखाई दिया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बहुत कुछ खुलासा किया और दोनों ने एक-दूसरे के बारे में बातें की। दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Interview) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि निक (जोनस) जानते थे कि उन्हें करियर में क्या चीज उन्हें आगे लेकर जाएगी। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी करने के बारे में सबसे अच्छी बात यह बताई कि वह समझते हैं कि उनके करियर में क्या चीज ज्यादा जरूरी है और उसमें क्या बदलाव आते हैं। उन्होंने कहा कि निक जोनस का करियर उनके करियर से ज्यादा लंबा है और वे जहां उसने अपने परिवार के लिए सेक्रिफाइस किया है। यही वजह है कि उन्हें निक से प्यार हुआ।

निक जोनस की बात सुनकर कैंसिल की मीटिंग

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि जब दोनों अपने दोस्तों के साथ बाहर थे, तब उन्हें एक जरूरी मीटिंग के लिए निकलना था। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि यह उनकी दूसरी या तीसरी डेट थी जब वह लॉस एंजिल्स में एक बड़ी मीटिंग कर रही थीं। वह जब निक और उनके दोस्तों के साथ नाव पर एन्जॉय कर रही थी, तब उनकी (प्रियंका चोपड़ा) टीम उन्हें बुलाने लगी तो, निक उन्हें जाने से रोक रहे थे। वह (प्रियंका चोपड़ा) मीटिंग को कैंसल करने के लिए तैयार थीं, जब निक उन्हें नाव के एक साइड में ले गए और उन्हें समझाया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितना काम किया।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।