प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री में होनेवाले कास्टिंग काउच का बताया सच

कास्टिंग काउच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा

कास्टिंग काउच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच आम है। आए दिन हमें इससे जुड़ी खबरें मिलती रहती हैं। कई बार मॉडल्स को यह कर उनका शारीरिक शोषण किया जाता है कि उन्हें फिल्मों में काम देंगे। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जो बताया वो और चौंकाने वाला है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के सबसे हॉट टॉपिक कास्टिंग काउच पर अपनी राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर पुरुषों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। फिल्मों में कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा करते हुए प्रियंका ने आने वाले टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में कहा, पुरुष भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं।

प्रियंका का समर्थन करते हुए शो के मेजबान ऋत्विक धनजानी ने कहा, ऐसा निचले स्तर के लोग करते हैं, जो स्ट्रगलर्स और नए कलाकारों का फायदा उठाना चाहते हैं। बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर ऐसा काम कभी नहीं करते हैं। मैं लकी हूं कि मैंने इंडस्ट्री में अच्छे लोगों के साथ काम किया। इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार्स टीवी शो स्टार प्लस पर शुरू होगा। इसमें फिल्ममेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी जज होंगे. यह शो आम लोगों को बड़े पर्दे पर पहुंचने का अवसर देगा। बता दें कि प्रियंका हाल ही में छुट्टी मनाने भारत आई हैं. इन्हीं छुट्टियों के चलते वह कई कार्यक्रमों में शामिल भी हो रही हैं।

आपको बता दें प्रियंका से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज कास्टिंग काउच पर अपनी बेबाक राय रख चुके हैं। इसमें हाल ही टेलीविजन एक्ट्रेस सुलगना चैटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक चैट पोस्ट की थी जो काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा फरहान अख्तर, विद्या बालन और दिव्यांका त्रिपाठी भी अपनी बात लोगों के सामने रख चुके हैं।

जबकि प्रियंका टीवी पर भी दस्तक देने जा रही हैं और रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में वे करण जौहर और रोहित शेट्टी के साथ आ रही हैं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा से पहले करीना कपूर खान को जज बनने का ऑफर हुआ था लेकिन वे अपनी व्यस्तता की वजह से उसके लिए हां नहीं कर सकी।  हालांकि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ ओपनिंग एपिसोड में ही जज के तौर पर नजर आएँगी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.