The Sky Is Pink: प्रियंका चोपड़ा की चमक का ‘सूरज’ हुआ दीवाना, जामा मस्जिद से भेजा ये प्यारा संदेश!

द स्काय इज पिंक की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली की गलियारों में जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका ने जामा मस्जिद से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

‘द स्काय इज पिंक’ (The Sky Is Pink) की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली की गलियारों में जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) ने दिल्ली के जामा मस्जिद (Jama Masjid) से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बहुत ही प्यारी सी मुस्कान के साथ जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा पर सूरज की किरणें सीधे पड़ रही हैं, जिससे कि उनकी चमक और भी तेज दिख रही है। इसको लेकर उन्होंने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। इससे पता चल रहा है कि सूरज उनका कितना दीवाना है। और हो भी क्यों ना। वैसे निक जोनस को तो ये तस्वीर बेहद पसंद आई होगी।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ (The Sky Is Pink) की शूटिंग के लिए दिल्ली में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने सूरज की किरणों के साथ फोटो खींच कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘वो कारण जिसके लिए सूरज हमेशा मुझ पर चमक बिखेरता है…।’ इसमें प्रियंका की बिखरी जुल्फें और उनकी कातिलाना मुस्कान दिल जीत रही है। प्रियंका चोपड़ा शादी से पहले ऐसी तस्वीरें भेजकर निक को पागल करने का काम कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें कि वे दोनों मास्क लगाकर शूटिंग करते दिखे थे।

शादी के बाद पहली फिल्म
बताते चलें कि द स्काय इज पिंक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। इसकी शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में भी होगी। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी, जबकि प्रीतम चक्रबर्ती इसमें जान डालने का काम करेंगे। रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द स्काय इज पिंक के निर्माता हैं। फिल्म में फरहान अख्तर की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। इसकी कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस नामक घातक बीमारी की चपेट में आने के बाद भी एक मोटिवेशनल स्पीकर बनती हैं। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की जोड़ी का कमाल देखने को मिलेगा। इस फिल्म को फरवरी में रिलीज किया जा सकता है। शादी के बाद प्रियंका की ये पहली फिल्म रिलीज होगी।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.