न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने बिताया स्पेशल नाइट, तस्वीर से हुआ खुलासा

प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में मस्ती कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कैप्शन दिया है, 'Special Night with Special People'।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों न्यूयॉर्क में मस्ती कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें बहुत ही प्यारी दिख रही हैं। फोटो के साथ जो कैप्शन दिया है, ‘Special Night with Special People’। ऐसे में फैंस जानने के लिए उतावले हो रहे हैं कि आखिरकार वो स्पेशल कौन हैं जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा बेताब दिख रही हैं। निक जोनस के अलावा कौन हो सकता है जो कि प्रियंका के रात को खास बना दिया है। वैसे प्रियंका चोपड़ा के कैप्शन से बहुत कुछ साफ हो रहा है। वैसे शादी से पहले प्रियंका और निक जोनस प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिससे दोनों की बेताबी साफ दिख रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क से फोटो शेयर किया है। जिसमें दो खास लोगों को टैग भी किया है। हालांकि इससे बहुत कुछ साफ तो नहीं होता फिर भी एक हद तक पता चल रहा है कि दोनों बेहद करीबी हैं। अगर टैगिंग की बात करें तो वे दोनों माइकल कोर्स और एक कंपनी Gods Love Nyc हैं। दरअसल, प्रियंका हाल ही में एक गोल्डन हर्ट अवार्ड में गईं थीं। इस अवार्ड फंक्शन में प्रियंका का ड्रेस माइकल कोर्स ने डिजाइन किया था। इनके साथ प्रियंका स्पेशल नाइट बिताई हैं। हालांकि इस ड्रेस के कारण प्रियंका चोपड़ा चर्चा में भी रहीं। अभी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी न्यूयॉर्क में हैं।

कातिलाना लुक
प्रियका चोपड़ा हमेशा कातिलाना लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। उसी तरह एक बार फिर वह सिंपल ड्रेस पहनकर लोगों को दिल में आग लगा दिया। गोल्डन हर्ट अवार्ड (Golden Heart Awards) स्पेशल ड्रेस पहनकर धूम मचा दी। इनके लुक के साथ-साथ ड्रेस की चर्चा हुई थी। वैसे इस खास ड्रेस की बनावट और कीमत जानकर भी आप थोड़ा हैरान हो सकते हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा नीले रंग का ट्रेंच कोर्ट पहनी थीं। इसके अलावा गोल्डेन कलर की हाई हील वाली सैंडल पहन रखी हैं। इस ड्रेस में प्रियंका वाकई सितम ढाती दिख रही थीं।

ड्रेस की कीमत
जानकारी के मुताबिक, प्रियका चोपड़ा गोल्डन हर्ट अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करनें पहुंची। वहां पर 36 वर्ष की प्रियंका चोपड़ा को देखते ही लोग टकटकी लगाए थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली और मुस्कुराती दिखीं थीं। रेड कलर की लिपस्टिक वाले लिप्स और मुस्कान ने भी दिल चुराने में कोई कसर नहीं छोड़ा था। इतना ही नहीं प्रियंका ने बालों को ऊपर कर के बांध रखे थे जो कि ड्रेस के साथ सौ प्रतिशत मैच कर रहा था। जब फोटो सोशल मीडिया पर आई तो धमाल मची। फैंस एक बार फिर इनकी ड्रेस देखकर खुश हो गए। माइकल कोर्स के कोर्ट की कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.