Priyanka Chopra ने फादर्स डे पर शेयर की Daughter Malti की प्यारी तस्वीर, शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट

प्रियंका और निक जोनस जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए पैरंट्स बने थे। जब से बेटी मालती घर लौटी है, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उसके साथ वक्त बिताने का एक लम्हा नहीं छोड़ते। 19 जून को फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की तरफ से दिल छू लेने वाला फादर्स डे पोस्ट लिखा।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब से मां बनी हैं, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रियंका और निक जोनस जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए पैरंट्स बने थे। जब से बेटी मालती घर लौटी है, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उसके साथ वक्त बिताने का एक लम्हा नहीं छोड़ते। 19 जून को फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की तरफ से दिल छू लेने वाला फादर्स डे पोस्ट लिखा।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यह पोस्ट बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) की तरफ से निक जोनस (Nick Jonas) के लिए शेयर किया है। इस पोस्ट में एक तस्वीर भी पोस्ट की है। तस्वीर में निक जोनस बेटी मालती को हाथों से पकड़कर खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं तस्वीर में निक और मालती में से किसी का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट में लिखा, ‘हैपी फादर्स डे माय लव। हमारी छोटी सी बेटी के साथ तुम्हें देखना मुझे बहुत खुशी देता है। वापस आने का कितना अच्छा दिन है। आई लव यू। आने वाले दिन भी ऐसे ही बीतें।’

प्रियंका की बेटी की प्रीमैच्योर डिलिवरी हुई थी। उनकी बेटी करीब 100 दिनों तक एनआईसीयू में एडमिट रही। प्रियंका और निक जोनस बेटी मालती को 8 मई को मदर्स डे के मौके पर घर लाए और उसके स्वागत के लिए अमेरिका वाले घर में एक पूजा भी रखी थी। बता दें प्रियंका और निक ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।

Sai Pallavi ने कश्मीरी पंडितों पर दिए विवादित बयान पर दी सफाई, कहा- दिल की बात कहने से पहले दो बार सोचूंगी!

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.