प्रियंका चोपड़ा को आ रही हैं बॉलीवुड की याद, शेयर की अपने ही फिल्म का पॉपुलर गाना, Video

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। प्रियंका चोपड़ा पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फिल्म करम (Karam) का पॉपुलर गाना 'तिनका तिनका' शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। प्रियंका चोपड़ा पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फिल्म करम (Karam) का पॉपुलर गाना ‘तिनका तिनका’ शेयर किया है। यह फिल्म 2005 में रिलीज़ हुई थी।ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म के गाने सुपरहिट गानों से एक थे। इस गाने में प्रियंका रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा हैं ‘तिनका-तिनका मेरी कुछ शुरुआती फिल्मों में से एक करम का गाना है। ये फिल्म 2005 में आई थी। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दूं कि हिंदी फिल्मों में एक्टर्स के लिए सिंगर्स प्लेबैक सिंगिंग करते हैं। मैं भाग्यशाली हूं जो मुझे कई बेहतरीन सिंगर्स ने अपनी आवाज दी। मगर जब ये गाना रिलीज हुआ तो कई लोगों को लगता था ये मेरी आवाज है। सच्चाई यह है कि ये आवाज मेरी पसंदीदा सिंगर में से एक अलीशा चिनॉय की है। वो मेरी टोन से बहुत मिलती हैं। शुक्रिया अलिशा’। थर्सडे थ्रोबैक शेयर करते हुए प्रियंका ने संजय और जॉन को भी मेंशन किया है।

करण जौहर ने किया खुलासा की आलिया भट्ट का नया हेयर स्टाइलिस्ट कौन है, जानें यहां

यह गाना जब रिलीज़ हुआ था तब सभी की जुबां पर यही गाना होता था। फिल्म ‘करम’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ जॉन एब्राहिम ने लीड रोल निभाया था। संजय गुप्ता के निर्देशन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप साबित हुई थी। यहां देखें फिल्म करम का तिनका तिनका गाना।

लॉकडाउन में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने की बुलेट राइड, वायरल हो गया वीडियो