न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलीं प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे, बताया उनका हाल

प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है...

बॉलीवुड फेमस एक्टर ऋषि कपूर फिलहाल अपना न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट करा रहें हैं। हाल ही में वह इलाज के दौरान अनुपम खेर से मिले थे। वहीं, अब उनकी मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सोनाली ब्रेंद्रे से हुई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘आप दोनों को देखकर खुशी हुई। आप हमेशा हैप्पी रहिए और हंसते रहिए।’

इसके साथ ही दूसरी तस्वीर ऋषि कपूर-नीतू कपूर की सोनाली ब्रेंद्रे के साथ नजर आई। फिलहाल एक्ट्रेस सोनाली ब्रेंद्रे न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का अपना इलाज करा रही हैं। कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने के लिए वहां पहुंचते ही रहते हैं। इसी बीच ऋषि कपूर की अनुपम खेर के साथ न्यूयार्क की सड़कों पर घूमते हुए एक तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें वो न्यूयार्क की हवाओं का आंनद ले रहें हैं।

ऋषि कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कैप्शन के तौर पर उन्होंने लिखा, ‘खेर-फ्री या केयर फ्री मेडिसन एवेन्यू में अपने साथी और पुराने दोस्त अनुपम खेर के साथ। वहीं ऋषि कपूर के इस वीडियो को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘प्‍यारे ऋषि कपूर, मैनहट्टन की गलियों में तुम्हारे साथ घूमना और तुम्हारे साथ कुछ समय बिताने का ये अनुभव बेहद खास रहा।’

देखिए प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीर…

बताते चलें कि ऋषि कपूर ने कुछ वक्त पहले अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरीए ये जानकारी दी थी कि वो इलाज के लिए अमेरिका जा रहें हैं। उन्होंने लिखा ‘मैं सारे काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अमेरिका जा रहा हूं। अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराऊंगा। लेकिन आशा करता हूं कि मेरे चाहने वाले ज्यादा चिंतित ना हों। 45 साल से ज्यादा हो गए मुझे काम करते हुए। आपके प्यार और शुभकानाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौट आऊंगा।’

सोनाली ब्रेंद्रे के साथ तस्वीर…

पूरा परिवार गया साथ

भले ही ऋषि कपूर ने अपने फैंस और रिश्तेदारों को दिलासा दिया है। लेकिन चाहने वाले तो उदास हो ही गए हैं। हालांकि उनके साथ पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी गए हैं। वे लोग 29 सितंबर की रात में ही अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। परिवार का साथ जाना भी फैंस की चिंता बढ़ाने का काम कर रहा है। जब तक ऋषि कपूर की ओर से कोई खुश खबरी नहीं आ जाती फैंस की चिंता बढ़नी स्वभाविक है। हालांकि बीमारी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। इलाज कराने के चलते ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाए थे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।