प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर समेत बॉलीवुड के इन एक्टर्स की फीस सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश

बॉलीवुड एक्टर्स प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), सोनम कपूर (Sonam Kapoor), करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक फिल्म से कितना कमा लेती होंगी? इस सवाल का जवाब जानने की उत्सुकता सभी में होती है तो पढ़ें ये मज़ेदार स्टोरी

करीना कपूर खान और कंगना रनौत (फ़ाइल फोटो)

ऐसी खबरें आ रही थी कि जयललिता (Jayalalithaa) की बायोपिक के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 24 करोड़ रुपये लिए हैं| एक सोर्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक वेबसाइट को बताया, “कंगना को कई भाषाओँ में बनने वाली फिल्म के लिए 24 करोड़ रुपये दिए गए हैं| ये फिल्म हिंदी और तमिल में बनाई गयी है| मेकर्स मानते हैं कि कंगना की पावर से ये फिल्म भारत में बड़े पैमानें पर पहुँच पाएगी| प्रोड्यूसर्स ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है| हालाँकि इस फिल्म के डायरेक्टर ए एल विजय ने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है| उन्होंने इस खबर को फेक न्यूज़ बताया है|

आइये आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा पे किया जाता है-

सोनम कपूर

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं| सांवरिया में रणबीर कपूर और सलमान खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनम कपूर ने अपने करियर में रांझणा (Raanjhana), प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Paayo) और नीरजा (Neerja) जैसी हिट फिल्में दी हैं| क्या आपको पता है कि सोनम कपूर ने भाग मिल्खा भाग (Bhag Milkha Bhag) के लिए फीस के तौर पर सिर्फ 11 रुपये लिए थे? खैर, अब आप ये अंदाज़ा मत लगाइये कि सोनम कपूर हर फिल्म के लिए इतना ही फीस लेती हैं| सोनम कपूर आज बॉलीवुड में हर फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये लेती हैं|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित कर लिया है| दुनियाभर में वो आज एक जाना माना नाम हैं| ऐसे में वो फिल्में करने के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं ये बहुत से लोग जानना चाहते हैं| तो हम आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं|

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम सुनते ही परदे पर उनका किरदार पू नज़र आ जाता है| हालाँकि करीना कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं| बहुत से एक्टर्स के लिए करीना कपूर खान एक लकी चार्म की तरह हैं| उनका मानना है कि करीना कपूर खान की वजह से उनकी फिल्में हिट नहीं बल्कि सुपरहिट हो जाती हैं| तो आखिर करीना एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती होंगी? आपके इस सवाल का जवाब है 8 करोड़ रुपये|

सैफ अली खान

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के नवाब के तौर पर जाने जाते हैं| बॉलीवुड में वो चॉकलेटी बॉय के रोल्स करते नज़र आये थे लेकिन पिछले कुछ सालों से फिल्मों को लेकर उनका चुनाव थोड़ा बदल गया है| सैफ अली खान फिलहाल रफ- टफ और कंटेंट से भरे किरदारों को निभा रहे हैं | इसलिए अब वो सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) के साथ डिजिटल डेब्यू भी कर चुके हैं| इतना ही नहीं जल्द ही सैफ टीवी पर भी अपना डेब्यू करेंगे और संदीप सिकंद के शो कहां हम कहां तुम (Khaaan Hum Kahaan Tum) में एक खास भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे| लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैफ अली खान एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं? खैर, सैफ की फीस फिल्म के हिसाब से 7 से 10 करोड़ तक होती है|

कंगना रनौत

अब बारी है कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की जिनके बारे में खबर आ रही है कि वो एक फिल्म के लिए 24 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं| हालाँकि ये खबर बिल्कुल गलत है क्योंकि कंगना भले हो बॉलीवुड की क्वीन हों और मणिकर्णिका जैसी लेटेस्ट हिट दी हो लेकिन वो भी एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं|

यहां देखिये बॉलीवुड में चलता है किन एक्टर्स का सिक्का- 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।