प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे इस हॉलीवुड स्टार को कर रही डेटिंग, कौन है यह ?

प्रियंका के ब्वाॅयफ्रेंड Nick Jonas आखिर हैं कौन? पढ़िए

प्रियंका चोपड़ा अपने एक्टिंग के जलवे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बिखरे है। कभी अपनी स्टाइल को लेकर तो कभी प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रियंका हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा की इस बात की वजह से चर्चा हर ओर हो रही है, दरअसल, हाल ही में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में निक जोनस के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान किसी फैन ने इस सीन को अपने फोन में कैप्चर वायरल कर दिया। इस वीडियो में प्रियंका, निक के साथ बेसबॉल स्टेडियम में अंदर आते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब दोनों को एक साथ देखे गए है। इससे पहले निक और प्रियंका साल 2017 में एक रेड कार्पेट इवेंट में एकसाथ देखा गया था।

प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे इस हॉलीवुड स्टार को कर रही डेटिंग, कौन है यह ?

लेकिन उस दौरान प्रियंका ने इस डेट को मजाक में टाल दिया था। टेक्सास के डलास में साल 1992, 16 सितम्बर को जन्में निक, अमेरिकी गायक और अभिनेता है। 8-9 साल की उम्र से ही निक नाटकों में काम करने लगे थे। ए क्रिसमस कैरोल (सन् 2000 में टिनी टिम के रूप में और आठ साल की उम्र में स्क्रूज के रूप में), ऐनी गेट योर गन (सन् 2001 में लिटिल जेक के रूप में), ब्यूटी ऐंड द बीस्ट (सन् 2002 में चिप के रूप में) और लेस मिज़रेबल्स (सन् 2003 में गैव्रोच के रूप में) जैसे कई नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2002 में निक ने अपने पिता के साथ मिलकर ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ (ए क्रिसमस प्रेयर) नाम का एक गाना लिखा तब वो ब्यूटी एंड द बीस्ट में प्रदर्शन कर रहे थे। इस तरह से निक ने एक्टिंग के साथ साथ गायन की दुनिया में भी अपना कदम रख दिया। निक की परवरिश गायन और एक्टिंग के बीच ही हुई।

प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे इस हॉलीवुड स्टार को कर रही डेटिंग
मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.