प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, सलमान खान के साथ भारत का सफर करेंगी इस दिन शुरू

सलमान खान की फिल्म भारत की इस दिन होगी शुरुआत, प्रियंका चोपड़ा ने बताया

सलमान खान की फिल्म भारत की इस दिन होगी शुरुआत, प्रियंका चोपड़ा ने बताया

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म भारत को लेकर सुर्खिया बटोर रही है। जहां सलमान खान फिल्म रेस ३ के प्रमोशन में बिजी है वहीं दूसरी तरफ सलमान फिल्म भारत को लेकर गॉसिप का हिस्सा बने हुए है। वैसे दर्शक भी सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा को एकसाथ देखने के लिए तरस रहे है। बता दें कि हाल ही में खबर आई थी की फिल्म भारत की शूटिंग सलमान खान शुरु कर चुके है पर प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से जुलाई में जुड़ेगी।

जी हां प्रियंका चोपड़ा भारत की शूटिंग इस साल जुलाई महीने से शुरु कर देगी। आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने कहा था कि उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा ही रहता है और वो दोनो पहले भी साथ नजर आ चुके है। दरअसल गुरूवार को अमेरिका में प्रियंका के टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न का प्रीमियर था और इस दौरान प्रियंका ने एक फेसबुक चैट में इस बात का ख़ुलासा किया है l प्रियंका ने प्रिंस हैरी के साथ अपनी दोस्त मेघन मर्केल की शादी में शामिल होने की जानकारी दी और साथ ही ये ही बताया कि वो इस अगस्त से सलमान खान के साथ फिल्म भारत की शूटिंग करने जा रही हैं l वैसे प्रियंका ने साथ ये भी कहा कि ऐसा उन्हें लगता है लेकिन इस बारे में वो पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं l

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक सफलता की सीढ़िया चढती चली जा रही है और फिल्मों के साथ साथ कई और काम भी कर रही है। बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां होती है जो कि इस मकाम तक पहुंचने में कामयाब रहती है। फिलहाल फिल्म भारत की शूटिंग प्रियंका जुलाई में शुरु कर देंगी और इस फिल्म का इनके फैंस को इंतजार है। प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान ने अब तक मुझसे शादी करोगे , सलाम-ए-इश्क़ और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी ‘गुंडे’ भी हिट रही है। भारत, अब उनके स्टैण्डर्ड के हिसाब से भी बेहतर फिल्म होगी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.