प्रियंका चोपड़ा ही नहीं पूरी फैमली है क्रिकेट की दीवानी, PC ने किया अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा

बॉलीवुड की बहुत ही बेहतरीन और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोंस (Priyanka Chopra) ने एक मीडिया इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि उनके पिता को क्रिकेट से काफी लगाव था।

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम )

बॉलीवुड की बहुत ही बेहतरीन और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोंस (Priyanka Chopra) ने मीडिया के साथ अपने इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है। इसको लेकर फैंस के बीच काफी यह बात काफी चर्चा में है। प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया की उन्हें इस खेल से कितना प्यार है। आगे अपनी बात आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने बताया की वह अपने पिता के साथ बड़े-बड़े टूर्नामेंट देखा करती थीं।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने यह भी बताया की काफी कम लोगों को पता है कि प्रियंका चोपड़ा के चाचा रणजी खिलाड़ी थे और उनका परिवार क्रिकेट को पागलों की तरह से प्यार करता है। उनके घर में कैसे सरे लोग क्रिकेट प्रेमी है। प्रियंका ने बताया कि मेरे पिता को क्रिकेट से काफी लगाव था और जब कहीं कोई टूर्नामेंट होता था हम उसे देखने जाते थे। मेरे चाचा रणजी क्रिकेट खेल चुके थे। खास बात जब मैच के दौरान अगर कोई भारतीय खिलाड़ी छक्का लगाता था तब मैं काफी देर तक अपनी सीट पर खड़ी होकर उसका जश्न मनाती थी।

प्रियंका ने यह भी बताया की टीम इंडिया उनकी फेवरेट क्रिकेट टीम है। प्रियंका से जब उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो जवाब में उन्होंने बताया की टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और वनडे व टी 20 क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। जिन्हे वह पर्सनली जानती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के के बारे में आपको बताते हुए चलें की हाल ही में (Priyanka Chopra), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) की फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर (The Sky Is Pink Trailer) रिलीज हो गया है।द स्काई इज पिंक फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने आयशा चौधरी के माता-पिता अदिति और नीरेन का किरदार निभाया है। आयशा के किरदार में जायरा वसीम हैं।

प्यार और तकरार करते दिखे प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर, जायरा वसीम ने जीता दिल

फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर वीडियो…