सास-ससुर के साथ जोधपुर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, जहां 2 दिसंबर को होने वाली है शादी

प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनस के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने हालही में अपनी बैचलेरेट पार्टी मनाई थी...

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मंगेतर निक जोनस ( Nick jonas) के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने हालही में अपनी बैचलेरेट पार्टी मनाई थी। इसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया में शेयर की थी। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका इन दिनों अपनी वेडिंग वेन्यू जोधपुर में हैं।

प्रियंका हाल ही में फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग के चलते दिल्ली आई थी। कहा जा रहा है कि दिल्ली में शूटिंग पूरी होने के बाद वो अपनी सास-ससुर के साथ जोधपुर गई हुई हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक की शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। अमेरिका के कोर्ट में जाकर उन्होंने शादी के लिए कागजी काम कर लिया है। इसके बाद भारत में आकर शादी करेंगे। इसके साथ ही अब इनकी शादी दिसंबर में होनी तय हो गई है।

घर वालों की मंजूरी के बाद अब सरकारी मंजूरी भी मिल गई है। अब इनकी शादी में किसी प्रकार की रूकावट नहीं आएगी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिलने के बाद दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वैसे ये बड़ी खुशखबरी है।

मेहमान और जगह का चयन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का 2 दिसंबर को शादी करना तय माना जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चलेगी। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगी और 2 दिसंबर तक चलेगी। निक जोनस के अनुसार ही शादी के जगह तय हो गए हैं। वैसै ऐसा माना जा रहा है कि जोधपुर में शादी होगी। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी होगी जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।