प्रियंका चोपड़ा फिर आईं यूजर्स के निशाने पर, इस बार साड़ी बनी आफत की वजह

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) एक बार फिर अपने कपड़े की वजह से ट्रोल हो गईं। एक फोटोशूट के दौरान वो बिना ब्लाउज के साड़ी (Priyanka Chopra Saree Look) पहनने के लिए यूजर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसमें ये एक्ट्रेस गोल्डेन शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने पहनावे की वजह से फिर ट्रोलिंग का शिकार हुईं(फोटो:हिंदी रश)

आजकल चाहे बॉलीवुड हो या टीवी सेलिब्रिटी उन्हें ट्रोल करना जैसे फैशन बन चुका है। इसमें सेलिब्रिटी के पहनावे को लेकर ट्रोल करना सबसे आम मुद्दा हो गया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) भी अपने कपड़े को लेकर एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। असल में ये एक्ट्रेस एक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करा रही थी, इस शूट से उनका वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे लेकर उन्हें लोग ट्रोल कर रहे हैं।

इस फोटोशूट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Saree Look) डिजाइनर तरुण तहलियानी के शिमरी गोल्डेन साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लाउज नहीं पहना है। इस फोटोशूट के वीडियो में ये एक्ट्रेस अपना बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। यूजर्स को प्रियंका का ये अंदाज पसंद नहीं आया और साड़ी के साथ ब्लाउज न पहनने पर वो एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पी रखी है क्या? आप एक इंडियन हो ये बात मत भूलो’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘फिल्मों में लोगों को देसी गर्ल बनने की सीख देती हैं और असल में ऐसा करते शर्म नहीं आई।’

देखिए यूजर्स ने और क्या कहा….

देखिए इस फोटोशूट का वीडियो….

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन कवर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस फोटोशूट की तारीफ की। उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए कहा, ‘फैशन सभी संस्कृतियों का विभिन्न अंग है। साड़ी भारतीय पहनावे का एक जरूरी हिस्सा है। मेरे लिए इसकी विविधता मयाने रखती है न कि फैब्रिक। इसे पहनकर मैं काफी खुश महसूस कर रही हूं।’ अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने तरुण तहलियानि और इनस्टाइल मैगजीन का शुक्रिया अदा किया है।

जानिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा पर क्या तंज कसा….

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।