न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, जल्द तोड़ेंगी व्हिटनी ह्यूस्टन का ये रिकॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। इस मोम के पुतले पर उनका पूरा नाम यानि प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखा हुआ है। प्रियंका बताया कि इसके बाद तीन और मोम के पुतले लगेंगे।

अपने मोम के पुतले के साथ प्रियंका चोपड़ा। (साभारः इंस्टाग्राम)

अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा सोशल लाइफ में पहली बार शामिल हुई हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने न्यूयॉर्क सिटी के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। इस मोम के पुतले पर उनका पूरा नाम यानि प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘न्यूयॉर्क सिटी के मैडम तुसाद में मेरी नई वैक्स स्टैच्यू। जल्द ही अन्य चार जगहों पर भीआएंगी। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में बहुत जल्दी वैक्स स्टैच्यू लगेगी। थैंक्यू मैडम तुसाद टीम। न्यूयॉर्क के इस म्यूजियम में साल 2016 में एमी अवॉर्ड के दौरान प्रियंका के पहने हुए ड्रेस की हूबहू वैक्स बनाया गया है। प्रियंका चोपड़ा के पुतले को लाल रंग का आउटफिट पहनाया गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने मैडम तुसाद की टीम के साथ किया काम

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम लाइम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’आई लव माई आईब्रो’। प्रियंका के मोम के पुतले को एक अंगूठी भी पहनाई गई है, जोकि उनके पति निक जोनस ने उन्हें गिफ्ट दी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जेसन वु द्वारा गाउन के साथ अपने प्रतिष्ठित एमी अवार्ड्स लुक को बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मैडम तुसाद के कलाकारों के साथ मिलकर काम किया।

प्रियंका चोपड़ा के मैडम तुषाद म्यूजियम में चार पुतले

प्रियंका चोपड़ा पहली ग्लोबल आइकॉन हैं जिनकी मैडम तुसाद के लिए चार पुतले बनाए गए जाएंगे। इनके अलावा स्वर्गीय व्हिटनी ह्यूस्टन हैं जिनक मैडम तुसाद म्यूजियम में तीन मूर्तियों रखीं गई हैं। मर्लिन एंटरटेनमेंट की रीजलन मार्केटिंग हैड क्रिस्टीनी हौजनी ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल सुपर स्टार हैं, जिन्हें उनकी टैलेंट, बुद्धि और सुंदरता के लिए दुनिया भर में उनकी लोग प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम  में उनके पहले मोम के पुतले का लॉन्च होना उनका महत्व और विशेषता बताता है, जिसका हम स्वागत करते हैं।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटस्ट वीडियो…

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।