प्रियंका चोपड़ा ने बताई अपने मन की बात, बोलीं-बनना चाहती हूं प्रधानमंत्री और निक जोनस बने राष्ट्रपति

प्रियंका चोपड़ा का अभी इतने से मन नहीं भरा है। अब वह भारतीय राजनीति में ऐसे ही पॉपुलर और फेमस होना चाहती हैं। लेकिन वो सिर्फ एक नेता या सांसद बनने तक सीमित नहीं रहना चाहती हैं। वह देश की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं।

'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' में निक जोनस के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा(Priyanka Chopra In Indian Cinema) के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना स्पेस बना लिया है। प्रियंका चोपड़ा दोनों जगह अच्छा परफॉर्मेंस कर रही हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा का अभी इतने से मन नहीं भरा है। अब वह भारतीय राजनीति में ऐसे ही पॉपुलर और फेमस होना चाहती हैं। लेकिन वो सिर्फ एक नेता या सांसद बनने तक सीमित नहीं रहना चाहती हैं। वह देश की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं।

इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Political Amition) अपने पति को भी राजनीतिक पद पर देखना चाहती हैं। जी हां, वह अपने पति निक जोनस को अमेरिका राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहती हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा,’ मैं देश का प्रधानमंत्री बनना पसंद करूंगी। मुझे अच्छा लगेगा अगर निक (जोनस) अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो।’

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बदलवा करते हैं

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें राजनीति से जुड़ी चीजें पसंद नहीं है लेकिन उन्हें पता है कि दोनों बदलाव चाहते हैं। आपको बता दें कि फिल्‍मों के इतर प्रियंका चोपड़ा स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कई तरह के सामाजिक, सांस्‍कृतिक और शैक्षिक अभियानों में भी लगातार सक्रिय हैं।

द स्काई इज पिंक में आएंगी नजर

वहीं, बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की वह द स्काई इज पिंक (The Sky is Pink) में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर प्रियंका बहुत उत्साहित है ,इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। वही, प्रियंका चोपड़ा को लेकर सलमान खान ने हाल ही में तंज कसा था जिसकी वजह से सलमान खुद ट्रोल भी हो गए।

सलमान खान नहीं समझे थे प्रियंका चोपड़ा का ‘भारत’ छोड़ने का इशारा

भारत फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।