SHOCKING: प्रियंका चोपड़ा ने बतायी एक साल पहले तक नहीं थी सिंगल

प्रियंका चोपड़ा ने खुद के बारे में किया बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने किया शॉकिंग खुलासा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स पर चुप्पी तोड़ते हुए खुलासा किया है| हाल में ही फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा करते हुए बताया है कि लगभग एक साल पहले तक वो एक सीरियस रिलेशनशिप में थी| हालाँकि अब वो सिंगल हैं| वैसे प्रियंका चोपड़ा ने खुद को अक्सर सिंगल ही बताया है ऐसे में उनकी कई बातों से तो यही लगता है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया को दूर ही रखती हैं|

पिछले साल मुंबई में पहुंची प्रियंका चोपड़ा अपनी मराठी फिल्म को प्रमोट करने आई हुई थी जहाँ एक इवेंटमें प्रियंका से पूछा गया कि वह करियर में तो आगे बढ़ गयीं हैं, लेकिन क्या वो किसी रिलेशनशिप या शादी का प्लान भी कर रही हैं?

प्रियंका चोपड़ा ये सवाल सुनकर हैरान नहीं हुयीं बल्कि मजाक में कहा कि हम उसके जीवन के बारे में सब कुछ नहीं जानते हैं और वह कभी भी इसका खुलासा भी नहीं करेंगी| हम्म्… क्या वह किसी रिलेशनशिप में होने की तरफ इशारा तो नही कर रही?

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि, वह बहुत से लोगों के साथ बातचीत कर रही है लेकिन पूरी बात होने तक वो कुछ भी बोलना नहीं चाहती|

यह तो सभी को पता है की प्रियंका ने अपने जीवन में इतनी सारी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं, इस पर जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा की अगर उनके जीवन पर कोई फिल्म बनती है तो वो उसे क्या नाम देना चाहेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “मेरे जीवन में बहुत सारे अध्याय बाकी हैं, लेकिन अगर इस समय कोई मुझ पर किताब लिखना चाहता है तो इसका शीर्षक होगा- अनफिनिश्ड!

खैर, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड नहीं बल्कि अब हॉलीवुड में ही बिजी हैं आखिरी बार उन्हें बाजीराव मस्तानी में काशीबाई की भूमिका निभाते हुए देखा गया था|

ऐसे में क्या वो बॉलीवुड में किसी फिल्म को हाँ करेंगी? ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।