सिडनी, न्यूयॉर्क और सिंगापुर के बाद लंदन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, ‘मैडम तुसाद’ में लगा खूबसूरत वैक्स स्टैच्यू

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का लंदन स्थित 'मैडम तुसाद' (Madame Tussauds London) में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। गोल्डन ग्लिटरी गाउन में प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू को देख आप भी दंग रह जाएंगे।

लंदन के 'मैडम तुसाद' में लगा प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू। (फोटो- ट्विटर)

सिडनी, न्यूयॉर्क और सिंगापुर के बाद बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब लंदन के ‘मैडम तुसाद’ (Madame Tussauds London) भी पहुंच चुकी हैं। लंदन स्थित म्यूजियम में प्रियंका का बेहद शानदार वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। गोल्डन ग्लिटरी गाउन में प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू को देख एक बार के लिए आपको भी असली और नकली में अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। ‘देसी गर्ल’ के वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मंगलवार रात मैडम तुसाद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनका लंदन में स्वागत किया गया। प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू के लुक को उनके 2017 के एक लुक से फॉलो किया गया है। दरअसल उस साल ‘गोल्डन ग्लोब्स’ अवॉर्ड्स में प्रियंका ने गोल्डन ग्लिटरी गाउन पहना था। उनके गले में एक डायमंड नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। प्रियंका अपने वैक्स स्टैच्यू को लेकर पिछले काफी समय से ‘मैडम तुसाद’ (लंदन) की टीम के साथ सहयोग कर रही थीं।

देखिए प्रियंका चोपड़ा के वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें…

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘जल्द ही मेरे फैंस दुनिया के मेरे पसंदीदा शहरों में मुझसे मुलाकात कर सकेंगे।’ बताते चलें कि लंदन स्थित म्यूजियम में उनका स्टैच्यू पार्टी एरिया में रखा गया है। इस एरिया में उनके अलावा भी हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के वैक्स स्टैच्यू रखे गए हैं। यहां आने वाले मेहमान अपने पसंदीदा सेलेब्स के स्टैच्यू के साथ ड्रिंक्स भी एन्जॉय कर सकते हैं। प्रियंका इस साल फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में नजर आएंगी।

देखिए प्रियंका चोपड़ा के वैक्स स्टैच्यू की कुछ और तस्वीरें…

जानिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा पर क्या तंज कसा?

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।