पक्की बात! मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अटेंड करेंगी मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी

प्रियंका चोपड़ा अटेंड करेंगी मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अच्छी दोस्ती कर चुकी है| हाल में ही उन्होंने इस बात को कंफर्म किया है कि वो प्रिंस हैरी और अपनी करीबी दोस्त मेगन मर्केल की शाही शादी में शिरकत करेंगी| गौरतलब है कि ये शादी 19 मई को होने वाली है| अमेरिकन डेली ‘ यूएस वीकली ’ की खबर की माने तो शादी में एक महीने से भी कम टाइम बचा है लेकिन प्रियंका ने अभी तक अपने ड्रेस को नहीं चुना है|

अक्सर प्रियंका चोपड़ा इवेंट और अवार्ड फंक्शन में अपने ड्रेस की वजह से सुर्खियाँ बटोरती है| ऐसे में वो इस बार क्या पहनने वाली है? इस सवाल पर उनका कहना था कि , ‘‘मेरे पास कई विकल्प हैं लेकिन मैंने अभी कुछ तय नहीं किया है| ’’

आपको बता दें प्रियंका और मेगन कई साल से दोस्त है| अपनी दोस्ती के बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती है कि वो मेगन को तीन साल से जानती हैं| वह एक बेहतरीन इंसान हैं जो हमेशा सबसे अलग सोचती हैं|

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने टीवी सीरियल क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी है| प्रियंका चोपड़ा सोशल प्लेटफार्म पर बहुत ही एक्टिव रहती है|

जल्द ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं| ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म होगी| अब भारत परिवार का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा,”भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतज़ार कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं। मैंने अपने पिछले कोलाब्रेशन में उनसे बहुत कुछ सीखा है और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह फ़िल्म मुझे क्या सिखाती है। मैं अल्वीरा और अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद जो बड़ी देर से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब मूवी में आप सभी से मुलाक़ात होगी!”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।