VIDEO: प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले Baby Wish, बोलीं- ओ गॉड प्लीज…

प्रियंका चोपड़ा ने इशारों ही इशारों में शादी से पहले बच्चे की इच्छा जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनको बच्चे बहुत पसंद हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इशारों ही इशारों में शादी से पहले बच्चे की इच्छा जाहिर की है। जी, हां प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में कहा है कि उनको बच्चे बहुत पसंद हैं। भगवान मेरी इच्छा भी जल्दी ही पूरा करें। हालांकि पूरे इंटरव्यू में एक यही बात कही जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा लग रहा है मानो निक जोनस से शादी से पहले ही फैमिली प्लानिंग हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ी की इस बात से तो काफी कुछ समझ में आ रहा है। यानी कि शादी के बाद एक साल में हमें और खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अब इनका ये वीडियो क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। अब तो निक जोनस का चेहरा भी लाल हो गया होगा।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मेरे कुछ दोस्तों के बच्चे हैं। वो मुझे बहुत पसंद हैं। जब मैं उनको देखती हूं तो सोचती हूं भगवान जल्दी से मुझे बच्चों को पकड़ने का मौका दें।’ वैसे खबरों की मानें तो लग रहा है कि इसी साल के अंत तक निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोचिए इनके बच्चे कितने क्यूट होंगे ना! इसको लेकर काफी तैयारियां चल रही है। हालांकि शादी की तारीख को लेकर उनकी ओर से खुलासा नहीं हुआ है। अब देखना है कि ये लोग शादी कब करते हैं। फैंस तो चाहते हैं कि जल्द शादी कर लें। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा भी शादी को लेकर बहुत बेताब हैं।

2 दिसंबर को ऐसे होगी शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चलेगी। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगा। इसके बाद 2 दिसंबर तक चलेगी। निक जोनस के अनुसार ही शादी के जगह आदि तय होंगे। वैसै ऐसा माना जा रहा है कि जोधपुर में शादी होगी। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे इनकी ओर से जवाब मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शादी कब होगी।

किलें में होगी शादी
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था। इसको लेकर मीडिया में उनकी शादी की खबरें जोरों पर थी। बताया जा रहा था कि दोनों को शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए जोधपुर गए हुए थे। इन दोनों ने अगस्त में मुंबई में पूरे विधि-विधान के साथ सगाई की थी। प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर हैं। उनकी कमाई 25 मिलियन डॉलर है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.