लंदन की गलियों में बच्चे को गोद में लिए घूमते नजर आई प्रियंका चोपड़ा, फोटो हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वो एक बच्चे को गोद में लिए हुए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The sky is pink) की शूटिंग के लिए इन दिनों लंदन में हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो एक छोटे से बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। ये तस्वीर प्रियंका चोपड़ा स्टाईल नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर की गई है। इसमें कैप्शन के तौर पर लिखा गया है कि ‘फिल्म द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका को इस बच्चे के साथ स्पॉट किया गया। साथ ही उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत क्यूट लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की गोद में ये बच्चा कौन है। फिलहाल हमें ये जानकारी नहीं है। लेकिन हो सकता है ये बच्चा फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो। इसके साथ ही ये भी हो सकता है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद प्रियंका इस बच्चे के साथ अपना समय बिता रहीं हो। वेल माजरा जो भी हो लेकिन तस्वीर में प्रियंका बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं।

वहीं इसके पहले प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके साथ फरहार अख्तर और जायरा वसीम दिखाई दी थी। फिल्म द स्काई इज पिंक से प्रियंका दो सालों बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहीं हैं। फिल्म में फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के पति का किरदार निभा रहें हैं। जबकि जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी का किरदार निभाती हुई नजर आएगी।

वहीं प्रियंका की इन तस्वीरों से साफ झलक रहा है कि इस फिल्म की कास्ट काम के साथ साथ मस्ती करना नजर अंदाज नहीं कर रही है। बताते चलें कि ये फिल्म सोनाली बोस के डायरेक्शन में बन रही है। जोकि अगले साल फरवरी महिने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका-निक की शादी
फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के जोधपुर में नवंबर महीने के अंत में शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। प्रियंका और निक की इस भव्य शादी में तकरीबन 200 देशी-विदेशी मेहमान हिस्सा लेंगे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।