प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को क्वारंटाइन में लग गई अलग-अलग प्रकार की कॉफी बनाने की आदत, यहाँ देखे वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फोटो (इंस्टाग्राम)

Priyanka Chopra Jonas And Nik Jonas: दुनिया भर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस महामारी से बचने के लिए आम लोगो की तरह सेलेब्स भी अपने घरों में क्वॉरेंटाइन (Quarantine) हैं। ऐसे में लोग घर पर रहकर अपना समय बिताने के लिए कई तरीके आजमा रहे है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी हॉबीज को प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में निक तरह-तरह की कॉफी बनाते नजर आ रहे हैं।

निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ हैप्पी आवर्स की कुछ मूमेंट्स शेयर किए है। इसमें वो कॉफी पर अलग-अलग तरीके के डिजाइन बनाते दिख रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में निक के कई और फ्रेंड्ज भी नजर आ रहे हैं। जो आपस में एक दूसरे का हाल पूछ रहे है। वीडियो में निक को कहते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें कॉफी बहुत पसंद है।

इसी वीडियो में जहां एक तरफ निक बार-बार कॉफी पीते हुए और उस पर अलग- अलग डिजाइन बनाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आती हैं। वीडियो में प्रियंका निक से कॉफी के लिए पूछती हैं और वो मना नहीं करते। इस पर प्रियंका उनके कॉफी ऑब्सेशन को लेकर आंखे से इशारा करते नजर आती हैं।

बता दे, इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ लॉस एजिंलेस में हैं। हालही में प्रियंका ने अपने क्वारंटाइन के कुछ एक्सपीरियंस शर की जिसमे उन्होंने यह भी बताई की वह घर से करीब दो महीने बाद बाहर निकली थी। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है जहां वह अपने क्वारंटाइन पीरियड की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: