प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास डेनिस जोनस को दी जन्मदिन की बधाई ,दोनों की उम्र में है सिर्फ कुछ ही सालों का अंतर.

प्रियंका चोपड़ा अपनी दूसरी मां जाने की उनकी सास के साथ एक बेटी जैसा रिश्ता शेयर करती हैं और उन्होंने अपनी सास के जन्मदिन पर उन्हें कुछ खास अंदाज में बधाई दी है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ससुराल में अपनी एक अलग जिंदगी व्यतीत कर रही हैं ,प्रियंका भारत से दूर अमेरिका में अपने जीवन का एक अनुभव ले रही हैं और हाल ही में वह एक बेटी की मां भी बनी हैं। वे बेटी के साथ तस्वीरें कभी कभी सोशल मीडिया पर साझा करती ही रहती है। हाल ही में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही थी जहां से उन्होंने अपने पति और अपनी कुछ तस्वीरें सभी फैंस के साथ साझा की थी ।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया स्पेशल सरप्राइज़

वही आज प्रियंका ने अपनी सांस के जन्मदिन के उपलक्ष पर उन्हें बधाई दी है। और सोशल मीडिया पर एक खास तरीके से उन्हें विश किया है। यह दोनों ही एक दूसरे के साथ एक खास तरीके का रिश्ता साझा करती हैं। डेनिस जोनस के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की और अपनी सास को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रियंका की सास शेयर करती हैं एक स्पेशल बॉन्ड 

फोटो को अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, ” हैप्पी बर्थडे मिल्ली आपको बहुत सारा प्यार ,आपको हमारे जीवन में पाकर हम धन्य हो गए।”

इससे पहले भी बहुत बार प्रियंका अपनी मम्मी जोनस से अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आ चुकी हैं ।पिछले साल भी उन्होंने इसी अंदाज में अपनी दूसरी मां को जन्मदिन की बधाई दी थी। प्रियंका चोपड़ा के लिए यह दिन बेहद ही खास है ,क्योंकि आज के ही दिन प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी सासू मां डेनिस जोनस साथ ही अपना बर्थडे साझा करते हैं। प्रियंका चोपड़ा बहुत सी हॉलीवुड की फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं जिसमे से अ बेवॉच उनकी सबसे मशहूर फिल्मों में से एक हैं । प्रियंका ने 1 डिसेमबर 2012 को मशहूर अमेरिकी पॉप सिंगर और अभिनेता निक जोनस से गाड़ी की थी ।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।