राधिका मर्चेंट ने आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहना ईशा अंबानी का नेकलेस, जरा ये तस्वीर तो देखिए

राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली के हर खास मौके पर नजर आती हैं। उनका इस परिवार से खास रिश्ता बन गया है। लेकिन एक तस्वीर ने बयां कर दिया है कि वो सबसे ज्यादा ईशा अंबानी के करीब है। ये दोनों एक ही नेकलेस शेयर करती दिख चुकी हैं।

राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी (फोटो:विरल/मानव)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर पिछले साल से ही एक के बाद एक शादी की धूमधाम देखने मिल रही है। पिछले साल दिसंबर में उनकी बेटी ईशा अंबानी और आनंद परमिल की शादी हुई थी। वहीं, मार्च में उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से हुई थी। दोनों शादियों में अंबानी घराने की भव्यता और रॉयल अंदाज देखने मिला था।

इन दो शादियों के बाद अब ऐसी कयासें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही अनंत अंबानी भी शादी के बंधन में बंधेंगे। जी हां, अनंत अंबानी और बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के रिश्ते को लेकर काफी वक्त से खबरें सुनने को आ रही हैं। आपको बता दें कि राधिका भी एक बिजनेसवुमन हैं और ये अंबानी फैमिली के हर फंक्शन में नजर आती हैं।

राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली के कितने करीब है इस बात का अंदाजा आपको एक तस्वीर से लग जाएगा। अगर आप आकाश अंबानी की शादी की तस्वीरों पर ध्यान देंगे, तो उसमें राधिका का नेकलेस देखकर आपको ईशा अंबानी की याद आ जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हूबहू वैसा ही नेकलेस ईशा ने पिछले साल अक्टूबर में गणेश पूजा के वक्त पहना था।

तो क्या इसका ये मतलब है कि ईशा ने अपना नेकलेस राधिका को दे दिया? अगर ऐसा है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि उन दोनों ने अपने भाभी-ननद के रिश्ते की खूबसूरत पहल कर दी है। वो अपनी चीजों को शेयर कर एक दूसरे के लिए अपना प्यार और लगाव दिखा रही हैं। अब राधिका अंबानी घर की बहू कब बनती हैं इसका सभी को इंतजार है।

वीडियो में देखिए मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी के पति को क्या सक्सेस मंत्रा दिया था….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।