रोडीज फेम रघुराम बनने वाले हैं पिता, फैंस संग शेयर की पत्नी नताली डि लुसियो के प्रेग्नेंट होने की Good News

एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'रोडीज' (Roadies) के होस्ट रहे रघुराम (Raghu Ram) जल्द पिता बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) के साथ एक तस्वीर शेयर फैंस को खुशखबरी सुनाई।

रघुराम और नताली डि लुसियो ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडीज’ (Roadies) के होस्ट रह चुके अभिनेता रघुराम (Raghu Ram) जल्द पिता बनने वाले हैं। उन्होंने रविवार को पत्नी नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की।

रघुराम ने नताली डि लुसियो के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने जीवन के अभी तक के सबसे बड़े एडवेंचर के लिए तैयार हो रहा हूं।’ फोटो में नताली ने अपने हाथ में बेबी शूज़ पकड़े हैं। नताली ने भी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने फैंस को यह जानकारी दी।

रघुराम ने शेयर की यह तस्वीर…

रघुराम और सिंगर नताली डि लुसियो के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं। नताली ने अपनी पोस्ट में अपने डिलीवरी मंथ का जिक्र किया है। यह कपल अगले साल जनवरी में माता-पिता बनेगा।

बताते चलें कि रघुराम और नताली ने पिछले साल दिसंबर में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। रघुराम की नताली डि लुसियो से यह दूसरी शादी है।

नताली डि लुसियो ने शेयर की यह तस्वीरें…

इससे पहले उन्होंने सुगंधा गर्ग से शादी की थी। उनकी शादी 12 साल चली। जाने तू या जाने ना फिल्म सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में सुगंधा नजर आ चुकी हैं। जनवरी 2018 में उन्होंने तलाक ले लिया था।

दोनों का जब डिवोर्स हुआ, तो रघुराम नताली के साथ रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि रघुराम पहली बार नताली डि लुसियो से साल 2016 में मिले थे। उनकी दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन मे बंध गए।

रोडीज फेम रघुराम ने गोवा में रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।