IIFA Award 2019: राजकुमार हिरानी को इस फिल्म के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर इन द लास्ट 20 इयर्स अवार्ड

राजकुमार हिरानी को बेस्ट डायरेक्टर इन द लास्ट 20 इयर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। बुधवार को मुंबई में हुए आईफा अवार्ड 2019 (IIFA Award 2019) फंक्शन में राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया गया। उनको ये अवार्ड उनकी फिल्म 3 इडियट्स के लिए दिया गया।

राजकुमार हिरानी और सलमान खान (क्रेडिट- एजेंसी)

राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत ही जानेमाने और बहुत ही टैलेंटेड फिल्म डायरेक्टर हैं। राजकुमार हिरानी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, राजकुमार हिरानी को बेस्ट डायरेक्टर इन द लास्ट 20 इयर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। बुधवार को मुंबई में हुए आईफा अवार्ड 2019 (IIFA Award 2019) फंक्शन में राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया गया। उनको ये अवार्ड उनकी  वन ऑफ़ दी बेस्ट फिल्म 3 इडियट्स  (3 idiots) के लिए दिया गया है।

फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 की ड्रामा बॉलीवुड फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में आमिर खान (Amir Khan), शरमन जोशी (Sharman Joshi), आर माधवन (R Madhavan), करीना कपूर (Karina Kapoor) और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी इंजीनरिंग स्टूडेंट्स की लाइफ पर आधारित थी। इसमें भारत के एजुकेशन सिस्टम के साथ यह भी दिखाया गया था कि कैसे स्टूडेंट्स कई परेशानियों का सामना करते हैं। फिल्म का डायरेक्शन बड़ा ही जबरदस्त था। यही वजह है कि फिल्म 2009 की बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

राजकुमार हिरानी की फिल्में

राजकुमार हिरानी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई , पीके (PK), 3 इडियट्स और संजू जैसे कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है। राजकुमार हिरानी की फिल्में अक्सर कोई न कोई सन्देश दर्शकों को देती हैं। यही वजह है कि आईफा में उनको पिछले 20 सालों में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

मुंबई में हुआ आईफा अवार्ड

आपको बता दें कि आईफा अवार्ड 2019 (IIFA Award 2019) बुधववार रात को आयोजित किया गया था। अवार्ड फंक्शन में कई बड़ी सेलिब्रिटीज ने अपना धमाकेदार परफॉरमेंस भी दिया। आइफा अवार्ड 2019 इस बार भारत में आयोजित किया गया था। यह पहली बार है कि आइफा अवार्ड 2019 की मेजबानी इस बार भारत ने की है। यह आईफा अवार्ड का 20 वां एडिशन है।

देखें सुनील ग्रोवर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।