रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा की तरह मसाला फिल्में करने के लिए तैयार हूं- राजकुमार राव

राजकुमार राव आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के कामयाब अभिनेताओं में गिने जाते हैं। राजकुमार कहते हैं कि अब वह रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' की तरह मसाला फिल्में करने के लिए तैयार हैं।

  |     |     |     |   Updated 
रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा की तरह मसाला फिल्में करने के लिए तैयार हूं- राजकुमार राव
राजकुमार राव की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' 1 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म अलीगढ़, शाहिद, न्यूटन, सिटीलाइट, बरेली की बर्फी, शादी में जरूर आना, स्त्री जैसी कई और फिल्मों को देखने के बाद उनकी बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स पर कोई संदेह नहीं हो सकता। अपनी इसी ताकत के बल पर आज वह बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ 1 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। एक बार फिर उन्होंने इस फिल्म में अपना लोहा मनवाया है। राजकुमार कहते हैं कि अब वह रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ की तरह मसाला फिल्में करने के लिए तैयार हैं।

राजकुमार राव, अनिल कपूर, सोनम कपूर और जूही चावला की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ होमोसेक्सुअल लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग ने उनके किरदार में जान फूंक दी है। जूम को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा, ‘इस समय मसाला फिल्मों की परिभाषा बदल चुकी है। मैं भी रणवीर सिंह की सिंबा की तरह ऐसी फिल्म में काम करना पसंद करूंगा, जिसमें दमदार कहानी हो। मैं इस बारे में बहुत खुला हूं। मैं सभी तरह की स्टोरी पर फिल्में करने के लिए तैयार हूं, लेकिन फिल्म की कहानी दमदार होनी चाहिए। मैं इससे समझौता नहीं कर सकता। ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप पेड़ों के बीच नाच रहे हों और इसका कोई मतलब न हो।’

बताते चलें कि राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर फिल्म समीक्षकों को चौंका दिया था। इस साल राजकुमार राव की फिल्में ‘मेंटल है क्या’ और ‘मेड इन चाइना’ भी रिलीज होंगी। गौरतलब है कि राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 8 साल की दोस्ती और फिर प्यार की कहानी से जुड़ी यादों को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया था। इस साल पत्रलेखा भी कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने एक बड़े बजट की कन्नड़ फिल्म साइन की है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कन्नड़ सुपरस्टार गोल्डन गणेश दिखाई देंगे।

देखें राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की तस्वीरें…

https://www.instagram.com/p/BtAq8peha0k/

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply