यौन शोषण के आरोप में फंसे राजकुमारी हिरानी के समर्थन में आए जावेद अख्तर, कही ये बड़ी बात

जावेद अख्तर ने कहा कि राजकुमार हिरानी बॉलीवुड में सबसे सभ्य लोगों में से एक हैं। हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

राजकुमार हिरानी यौन शोषण के आरोप में फंसे।

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पहली बार लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने कहा कि राजकुमार हिरानी बॉलीवुड में सबसे सभ्य लोगों में से एक हैं। हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

जावेद अख्तर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैं फिल्म उद्योग में 1965 में आया था। इतने सालों बाद अगर कोई मुझसे पूछे कि करीब पांच दशकों में आप इस उद्योग में जिन लोगों से मिले, उनमें सबसे सभ्य कौन है, तो शायद पहला नाम मेरे जहन में जो आएगा वह राजू हिरानी का होगा। जी. बी. शॉ ने कहा है, ‘बहुत ज्यादा अच्छा होना भी बहुत खतरनाक है’।’

हफपोस्ट इंडिया के रविवार के लेख के मुताबिक, वह खुद को फिल्म ‘संजू’ की अस्सिटेंड डायरेक्टर बताने वाली महिला ने कहा है कि राजकुमार हिरानी ने साल 2018 में मार्च से सितंबर के बीच कई बार उनका यौन शोषण किया। 56 वर्षीय हिरानी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

इस अस्सिटेंट डायरेक्टर ने विधु विनोद चोपड़ा को को मेल कर अपने साथ हुए यौन शोषण की शिकायत की थी। इतना ही नहीं महिला ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा, स्क्रिप्ट राइटर अभिजीत जोशी, विधु विनोद चोपड़ा की बहन और डायरेक्टर शैली चोपड़ी को यौन शोषण के बारे में जानकारी दी थी।

राजकुमार हिरानी ने महिला के आरोपों को नकार दिया है और जांच के लिए तैयार हो गए हैं। इस मामले जांच शुरू भी हो गई है। इस बीच कई फिल्मी सितारों ने राजकुमार हिरानी का समर्थन किया है। हिरानी का समर्थन करने वाले अख्तर पहले नहीं हैं।

जावेद अख्तर से पहले प्रकाश झा, शरमन जोशी, दिया मिर्जा और अरशद वारसी उनके समर्थन में सामने आए हैं और कहा है कि जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना और एकाएक एक व्यक्ति को अलग तरह से देखना गलत होगा।

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

यहां देखिए जावेद अख्तर की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।