राजकुमार राव-पत्रलेखा बने शाहरुख खान और काजोल, ये मजेदार वीडियो देखिए और जानिए माजरा?

राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Rajkummar Rao Patralekhaa Video) इस समय लंदन में हैं। वहां उन्हें फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ Movie) की ऐसी याद आई कि उन्होंने फिल्म के सीन का एक वीडियो बनाकर फैंस से शेयर किया है।

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

साल 1995 में आई शाहरुख खान-काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Shah Rukh Khan Kajol DDLJ Movie) बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक है। आज भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। हम इस फिल्म की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Rajkummar Rao Patralekhaa Video) इस समय लंदन में हैं, जहां उन्हें इस फिल्म की ऐसी याद सताई कि दोनों ने फिल्म का एक सुपरहिट सीन रिक्रिएट कर डाला। राजकुमार ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkummar Rao Patralekhaa Movies) ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को दोहराया है। रिक्रिएट वीडियो में राजकुमार शाहरुख खान की नकल करते हुए दिख रहे हैं और पत्रलेखा काजोल की। इस वीडियो में आप एक शख्स को अमरीश पुरी की आवाज की नकल करते हुए भी सुन सकते हैं। उनका यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अभी तक इसे करीब साढ़े 6 लाख लोग देख चुके हैं। राजकुमार के फैंस वीडियो पर बेहद प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।

जब राजकुमार राव-पत्रलेखा बने शाहरुख खान और काजोल, देखिए वीडियो…

गौरतलब है कि राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ (Mental Hai Kya Movie) 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी ने किया है और एकता कपूर फिल्म की निर्माता हैं। इसके बाद राजकुमार राव मौनी रॉय के साथ ‘मेड इन चाइना’ फिल्म में नजर आएंगे। वहीं राजकुमार और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल की शूटिंग भी इसी साल से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी।

‘मेड इन चाइना’ फिल्म में राजकुमार राव और मौनी रॉय का दिखेगा ‘गुज्जू स्टाइल’

राजकुमार राव-कंगना रनौत की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की पार्टी में पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।