Ranbir-Alia Wedding: कपूर खानदान की बेटियों ने किया रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का गठबंधन, देखें फोटोज

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी सोशल मीडिया पर छाई रही। कपूर और भट्ट परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रणबीर-आलिया ने शादी रचाई। 14 अप्रैल को दूल्हे की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर कई इनसाइड फोटोज शेयर कीं। इनमें उस दौरान की भी फोटोज रहीं, जब रणबीर और आलिया का गठबंधन हो किया जा रहा था। हिंदू शादी में यह गठबंधन दूल्हा और दुल्हन के बीच जन्मों-जनमांतर के बॉन्ड का एक प्रतीक माना जाता है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Ranbir- Alia Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी सोशल मीडिया पर छाई रही। कपूर और भट्ट परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रणबीर-आलिया ने शादी रचाई। 14 अप्रैल को दूल्हे की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर कई इनसाइड फोटोज शेयर कीं। इनमें उस दौरान की भी फोटोज रहीं, जब रणबीर और आलिया का गठबंधन हो किया जा रहा था। हिंदू शादी में यह गठबंधन दूल्हा और दुल्हन के बीच जन्मों-जनमांतर के बॉन्ड का एक प्रतीक माना जाता है।

‘गठबंधन’ सेरेमनी में दुल्हन के दुपट्टे या साड़ी के पल्लू का एक किनारा, दूल्हे के पारंपरिक स्कार्फ से बांधा जाता है। इस स्कार्फ में एक सिक्का, फूल, हल्दी, घास और कुछ कच्चे चावल रखे जाते हैं। आलिया और रणबीर की शादी की यह रस्म कपूर खानदान की बेटियों ने पूरी की। रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने इस गठबांधन को किया।

फोटो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर के पास निताशा नंदा भी खड़ी नजर आ रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि एक गांठ करिश्मा कपूर लगाती नजर आ रही हैं, जिसमें नीतू कपूर उनकी मदद कर रही हैं। इसके बाद एक गांठ रिद्धिमा कपूर साहणी लगाती दिखाई दे रही हैं।

रणबीर और आलिया पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ वक्त तक एक-दूसरे को समझने के बाद इस कपल ने अपने प्यार का इजहार किया। अब रणबीर-आलिया ऑफिशियली एक-दूसरे के हो चुके हैं। आलिया भट्ट अब बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान की बहू बन चुकी हैं, जिनके आने पर उनकी ननद करीना कपूर और रिद्धिमा कपूर बेहद खुश दिख रही हैं।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage Photos: ‘दूल्हा’ रणबीर ने किया ‘दुल्हन’ आलिया को Kiss, सामने आई पहली तस्वीर

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.