Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage Photos: ‘दूल्हा’ रणबीर ने किया ‘दुल्हन’ आलिया को Kiss, सामने आई पहली तस्वीर

कपूर खानदान में एक खूबसूरत चेहरे की एंट्री हो गई है। बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब कपूर खानदान की बहु बन गई हैं। आलिया अब मिसेज रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बन गई हैं। 14 अप्रैल को परिवारवालों की मौजूदगी में 'वास्तु' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सात फेरे लिए। इसी के साथ न्यूलीवेड कपल की पहली फोटो भी सामने आ गई है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (फोटो: इंस्टाग्राम)

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage First Photo: कपूर खानदान में एक खूबसूरत चेहरे की एंट्री हो गई है। बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब कपूर खानदान की बहु बन गई हैं। आलिया अब मिसेज रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बन गई हैं। 14 अप्रैल को परिवारवालों की मौजूदगी में ‘वास्तु’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सात फेरे लिए। इसी के साथ न्यूलीवेड कपल की पहली फोटो भी सामने आ गई है।

आलिया और रणबीर अब पति-पत्नी बन गए हैं। बॉलीवुड का ये क्यूट कपल एक-दूजे का हो गया है। फैंस और सेलेब्स रणबीर-आलिया को नए जीवन की बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ न्यूलीवेड कपल की पहली फोटो भी सामने आ गई है। कपल की फोटोज सामने आने के साथ ही वायरल हो गई हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी सम्पन्न हो गई हैं। ये कपल आज शादी के बंधन में बंध गया हैं। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की। कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है।

अब दोनों ऑफिशियली पति और पत्नी बन चुके हैं। रणबीर और आलिया की शादी से पहली फोटो सामने आ गई है। तस्वीरों में रणबीर और आलिया बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परफेक्ट कपल लग रहे हैं।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.