वेलेंटाइन डेः डिनर डेट पर गए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, खाने में किए ये फूड आइटम ऑर्डर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वेलेंटाइन डे के दिन डिनर डेट पर गए। इसकी फोटो रणबीर कपूर के पर्सनल शेफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। शेफ हर्ष दीक्षित ने ये भी बताया की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्या-क्या खाया।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डिनर करते हुए। (साभारः इंस्टाग्राम)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने वेलेंटाइन डे खास अंदाज में मनाया। इस स्टार कपल ने प्यार का दिन एक साथ प्राइवेट डिनर कर के मनाया। रणबीर कपूर के पर्सनल शेफ हर्ष दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम से दोनों की फोटो की शेयर की है, जिसमें दोनों डिनर टेबल पर बैठे हैं और फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। इन दोनों के बीच शेफ खड़े हैं।

शेफ हर्ष दीक्षित ने इस फोटो को शेयर करते हए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेनु का खुलासा किया है। शेफ ने लिखा, ‘लाल मिर्च, एवोकैडो, दालचीनी, लहसुन, शतावरी, ट्रफल, सैल्मन, चॉकलेट, चेरी, वेनिला और बहुत सारा प्यार जैसी ऐफ्रोडीज़ीऐक का बंच शामिल था लेकन जीरो शुगर के साथ।’

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ‘गल्ली बॉय‘ की स्पेशल स्क्रीनिंग के देखने के बाद जब दोनों बाहर निकलें तो दोनों लड़ते हुए नजर आए। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि वह दोनों किस बात पर लड़े। लेकिन इस तस्वीर के आने के बाद दोनों की एक बार फिर से केमेस्ट्री देखने को मिली है।

यहां देखिए हर्ष दीक्षित का इंस्टाग्राम

रिलेशनशिप का रणबीर कपूर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर ने पिछले साल मई में कबूल किया था कि वह आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक मैग्जीन में उन्होंने कहा था कि अभी नया-नया रिलेशनशिप है इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। अभी एक दूसरे को समझने और स्पेस देने की जरुरत है। रणबीर कपूर से जब पूछा गया गया कि वह आलिया भट्ट के बारे में क्या सोचते हैं?

तब रणबीर कपूर ने कहा कि जब भी वह आलिया का काम देखते हैं, जब वह उसको एक्टिंग करते देखते, या ऐसे ही देखते तो उन्हें इंस्पिरेशन मिलती है कुछ करने की। वह कहते हैं कि यह हम दोनों के लिए बिल्कुल नया होता है।

यहां देखिए आलिया भट्ट का वीडियो…

यहां देखिए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।