Ranbir Kapoor- Alia Bhatt Wedding: कल होगी हल्दी और चूड़ा सेरेमनी!

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आखिरकार शादी कर रहे हैं। दोनों अपने इस बड़े दिन के बारे में इतने सजग हैं कि इसके बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आ पा रही है।

बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आखिरकार शादी कर रहे हैं। दोनों अपने इस बड़े दिन के बारे में इतने सजग हैं कि इसके बारे में कोई भी बात या अपडेट सामने नहीं आ पा रही हैं। हमने आपको बताया कि कैसे इस शादी की तैयारियों में जुटे वर्कर्स के फ़ोन के कैमरों पर रेड टेप लगाई जा रही थी, जिससे एक भी तस्वीर गलती से भी लीक न हो। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और आज उनकी मेहंदी सेरेमनी थी जो मुंबई के बांद्रा के घर वास्तु में हुई थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार, हल्दी और चूड़ा समारोह कल होगा। हल्दी समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा और उसके बाद चूड़ा की रस्म होगी। जोड़े की शादी दोपहर 3 बजे वास्तु में होगी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मेहंदी सेरेमनी की बात करें तो इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, पूजा भट्ट, अयान मुखर्जी, महेश भट्ट, करीना कपूर खान, आदर जैन और करिश्मा कपूर उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने अपने एक से बढ़कर एक लुक्स से इस कार्यक्रम पर चार चाँद लगा दिए।

कुछ घंटे पहले, नीतू कपूर ने पुष्टि की कि शादी कल होगी। उन्होंने मेहंदी समारोह के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह अपडेट दी। 

इसके अलावा हमने आपको विशेष रूप से सूचित किया था कि ये कपल मुंबई के ताजमहल पैलेस में अपने इंडस्ट्री फ्रैंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा। रिसेप्शन पार्टी 5 स्टार होटल के बॉलरूम में रात 9 बजे शुरू होगी। रणबीर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “उन्होंने 17 अप्रैल को ताजमहल पैलेस में रिसेप्शन को होस्ट करने का फैसला किया है।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया के रिसेप्शन में रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी आदि सेलेब्स शामिल होंगे।

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!