फिल्म ब्रह्मास्त्र से पहले विज्ञापन में पहली बार एक साथ नजर आए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, देखिए वीडियो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार दिखाई देने वाले हैं। लेकिन इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक विज्ञापन में नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। (फोटोः वीडियो स्टिल)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Relationship) किसी से छुपा नहीं है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार दिखाई देने वाले हैं। लेकिन इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। इस विज्ञापन में आलिया भट्ट फैशन के बारे में बता रही हैं। इंटरेस्टिंग बात ये है कि वह रणबीर कपूर के डेली फैशन के बारे बताती हुई नजर आ रही हैं।

इस फैशन विज्ञापन में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से एक केरेक्टर पूछता है कि आज कल एक्ट्रेस रणबीर कपूर के बारे में बहुत कुछ जानती हो? तो इस पर आलिया भट्ट पहले शर्माती हैं और उसके बाद कहती हैं कि तो क्या हुआ। मतलब यह है कि आलिया भट्ट ने माना है कि इन दिनों वह रणबीर कपूर के बारे में कुछ अधिक जानकारी रखने लगी हैं।

यहां देखिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का विज्ञापन

पॉपुलर जोड़ियों में से एक

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का ये वीडियो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए शूट किया गया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह पहली बार जब दोनों कलाकार पहली बार एक साथ दिखाई दिए हैं। आपको बता दें कि विज्ञापन और ब्रांड कंपनियां कपल एडवरटीजमेंट के लिए अच्छा-खासा पेमेंट करती हैं। आलिया भट् और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है।

ब्रह्मास्त्र में आएंगे एक साथ नजर

वहीं बात करें, इनके वर्कफ्रंट की तो दोनों दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड किरदार में हैं।

क्या आप जानते हैं कि मौनी रॉय को क्यों मिली फिल्म ब्रह्मास्त्र?

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया इग्नोर, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।