मैचिंग आउटफिट पहने न्यूयॉर्क में स्पॉट हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को न्यूयॉर्क शहर की गलियों में घूमते हुए स्पॉट किया गया। तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) इन दिनों अमेरिका पहुंची हुईं हैं। इसके चलते उन्हें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ न्यूयॉर्क शहर की गलियों में घूमते हुए स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर एक इन दोनों की तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। तस्वीर में आलिया के साथ रणबीर कपूर काफी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहें हैं। रणबीर के पापा ऋषि कपूर इन दिनों अपना इलाज न्यूयॉर्क में करा रहे हैं। खबरों के मुताबिक आलिया रणबीर कपूर के परिवार से मिलने के लिए वहां पहुंची हुईं हैं।

तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बैक दिखाई दे रहा है। जिसमें आलिया ने ब्लैक कलर की जैकट पहनी हुई है। और बालों में जूड़ा बनाया हुआ है। वहीं रणबीर कपूर ने सिर पर कैप पहनी हुई है साथ ही वो पीठ पर बैग टांगे हुए दिखाई दे रहे हैं। बात करें रणबीर के आउटफिट की तो उन्होंने ब्लू फुल इनर के साथ ब्लैक कलर की हॉफ जैकेट पहनी हुई है।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर न्यूयॉर्क जाने की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने कैप्शन के तौर पर लिखा- ‘The Big Apple’। वहीं पिछले कुछ हफ्ते पहले रणवीर कपूर की दादी कृष्णाराज कपूर का निधन हो गया था। जिसमें आलिया भट्ट पूरे कपूर परिवार के साथ खड़ी हुईं नजर आईं थी।

बताते चलें कि आलिया भट्ट को रणबीर के साथ कई बार डिनर पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, सोनम के रिसेप्शन पर भी रणबीर के हाथों में हाथ डाल आलिया भट्ट पहुंची थी। इस के बाद आलिया ने सभी के सवालों का जवाब दिया। अब फैंस को कंफर्म होने लगा कि उनका और रणबीर का अफेयर है। वैसे एक बार करण जौहर के चैट शो में एक बार आलिया ये बात मानी भी थी कि वे रणबीर से प्यार करती हैं।

इतना ही नहीं, खबरे यह भी है कि, रॉकस्टार फिल्म के बाद से ही आलिया रणबीर से शादी करना चाहती हैं। अब एक इंटरव्यू में रणबीर के बारे में पूछे जाने पर आलिया शर्म से लाल हो गयीं।

आलिया भट्ट ने कहा कि रणबीर के साथ रिलेशन की खबरों पर न तो मैं इंकार करती हूं और न कभी हां कहती हूं। वैसे रणबीर का नाम सुनने के बाद आल‍िया का चेहरा काफी लाल हो गया था।

फिर आल‍िया बोल पड़ी कि मैं अब अपने रिलेशन पर बात नहीं करना चाहती। वैसे बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।