ऋषि कपूर की जल्द होगी भारत वापसी, सबसे पहले करांएगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी

लंबे समय से न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर जल्द ही भारत लौटने वाले है। ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की हलचल भी भट्ट परिवार और कपूर फैमिली में साफ़ देखने को मिल रही है। रणबीर और आलिया की शादी को लेकर दोनों परिवार मिलकर डेट और दिन तय कर सकते है।

आलिया भट्ट कपूर फैमिली के साथ (फोटो- इंस्टाग्राम)

लम्बे समय से यूएस में मेडिकल ट्रीटमेंट करा रहे ऋषि कपूर किसी भी समय भारत लौट सकते है। कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर के फैंस को उनके पूरी तरह से ठीक होने और इस महीने के आखिरी में भारत लौटने की बात कही थी। अब ऐसी खबरें सामने आ रही है की ऋषि कपूर भारत आने के बाद सबसे पहला काम बेटे रणबीर कपूर की शादी कराना चाहते है। जी हां आप सही सुन रहे है, जिस तरह ऋषि कपूर के भारत आने के खबर ने जोर पकड़ा हुआ है। उसी के साथ रणबीर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें भी सामने आ रही है। दोनों परिवार चाहते है दोनों जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाए।

दोनों परिवार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। कपूर फैमिली ने पहले ही इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। अधिकांश समय कपूर फैमिली के निजी सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट को स्पॉट किया भी गया है, चाहे वो न्यू ईयर हो या रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का जन्मदिन आलिया हर खास मौके पर पूरी फैमिली के साथ नजर आती है।

सूत्रों की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार वाले ऋषि कपूर के लौटते ही एक पंडित से मिलने जाएंगे। जहां दोनों परिवार वाले रणबीर-आलिया की शादी के लिए शुभ मुहुर्त, तारीख और दिन तय करेंगे। खबरों की मानें तो दोनों परिवार वालो ने इस सिलसिले में पंडित से मुलाकात करने की तारीख को अप्रैल में फिक्स किया है। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन णबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर दोनों परिवार में हलचल तेज है। दोनों ही परिवारों को साथ में कई बार एन्जॉय करते हुए ही देखा गया है।

आपको बता दें की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है। दोनों परिवारों के बीच मेल-जोल भी अक्सर देखने को मिलते रहते है। कुछ दिनों पहले ये लव बर्ड स्विटजरलैंड में मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बने थे। इस फंक्शन में करण जौहर ने आलिया भट्ट को नसीहत देते हुए आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह भी दी थी।

यहां देखिए रणबीर-आलिया का लेटेस्ट वीडियो

 

 

 

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।