शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ फिल्म में होंगे संजय दत्त, ऐसा होगा किरदार

संजय दत्त की बायोपिक संजू के बाद उनके साथ फिल्म में नज़र आयेंगे रणबीर कपूर

संजय दत्त की बायोपिक संजू के बाद उनके साथ फिल्म में नज़र आयेंगे रणबीर कपूर

अभी हाल में ही रणबीर कपूर की नई फिल्म शमशेरा की अनाउंसमेंट हुई थी| अब नई खबर ये है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में होंगे| रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार बहुत ही दमदार विलेन का होने वाला है| वो रणबीर कपूर के आगे विलेन का किरदार निभाने वाले है|

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म जग्गा जासूस भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल ना दिखा पायी हो लेकिन रणबीर के पास आने वाली कई फिल्में लाइन्ड अप है जो आने वाले दिनों में रणबीर कपूर का लुढ़कता करियर संभाल लेंगी| अभी हाल में ही लोगों ने रणबीर कपूर को संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू के टीज़र में देखा है| इसके अलावा उन्हें जल्द ही ब्रह्मास्त्र में देखा जाएगा| वहीँ अब इन दोनों फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ नाम की फिल्म में नजर आएंगे| ये फिल्म एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसे करण मल्होत्रा डायरेक्ट करने वाले है|

यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से रणबीर की फोटो शेयर करते हुए इस फिल्म की घोषणा की| इस फिल्म से रणबीर कपूर की एक झलक को शेयर करते यशराज फिल्म्स ने लिखा है , “करम से डकैत, धरम से आजाद|

इसके साथ ही रणबीर कपूर को डांकु के खतरनाक अंदाज़ में देखा जा सकता है| वैसे रणबीर कपूर को इस अलग अंदाज़ में देखकर हम तो हैरान है और आप? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

आपको बता दें रणबीर कपूर ने संजू के तौर पर लोगों का दिल जीता है| फिल्म के टीज़र की प्रशंसा न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि आलोचकों ने भी की है, जिस वजह से अब फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतेजार किया जा रहा है। देखते ही देखते फ़िल्म का टीज़र और पोस्टर इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया और सबसे ज़्यादा देखने देखे जाने वाले टीज़र का खिताब अपने नाम कर लिया है।

वर्ष की सबसे अनुमानित फिल्मों में से एक, ‘संजू’ ने संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर के अद्भुत परिवर्तन के साथ दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।