Ranbir Kapoor Birthday: 37 साल के हुए रणबीर कपूर, जन्मदिन पर जानिए ‘रॉकस्टार’ की 15 अनसुनी बातें

बॉलीवुड के 'रॉकस्टार' रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Birthday) का आज जन्मदिन है। रणबीर आज 37 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर जानिए उनके बारे में ये 15 अनसुनी बातें।

रणबीर कपूर। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Birthday) आज 37 साल के हो गए हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के लाडले रणबीर का जन्म 28 सितंबर, 1982 को मुंबई में हुआ था। अपने खानदान के फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने के चलते वह बचपन से ही हीरो बनने के ख्वाब देखा करते थे। साल 2007 में रणबीर और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मी दुनिया में 12 साल बिता चुके रणबीर आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की फेहरिस्त में अपनी जगह बना चुके हैं। उनके 37वें जन्मदिन पर जानिए ‘बर्थडे बॉय’ के बारे में 15 अनसुनी बातें…

1- रणबीर कपूर का फेवरिट कलर ब्लैक, व्हाइट और रेड है।

2- रणबीर कपूर को अपनी मां नीतू कपूर के हाथों की भिंडी की सब्जी, मटन और पाया बहुत पसंद है।

3- रणबीर कपूर आज भी अपने फोन में अपनी मां का नंबर स्पीड डायल में रखते हैं।

4- रणबीर कपूर ने डांस फॉर्म जैज और बैले की ट्रेनिंग ली है। वह घुड़सवारी भी सीख चुके हैं।

5- रणबीर कपूर ने अपनी पहली कमाई से खुद को एक लग्जरी वॉच गिफ्ट की थी।

6- रणबीर कपूर की फेवरिट हॉलिडे डेस्टिनेशन न्यूयॉर्क, वेनिस और पुगलिया हैं।

7- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणबीर कपूर थे।

8- बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि रणबीर कपूर शाहरुख खान, संजय दत्त और ऋतिक रोशन की बेहद कमाल की मिमिक्री करते हैं।

9- टीनएज में अवंतिका मलिक रणबीर कपूर की क्रश थीं। अवंतिका ने बाद में बॉलीवुड एक्टर इमरान खान से शादी कर ली। हाल ही में दोनों के अलगाव की खबरें आई थीं।

10- रणबीर कपूर का फेवरिट नंबर 8 है। वह कहते हैं, ‘मेरी मां का जन्मदिन 8 तारीख को होता है। मुझे इस नंबर और इसके डिजाइन से प्यार है और ये नंबर अनंत का प्रतीक भी होता है।’

11- वैसे तो ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कई फिल्में एक साथ की हैं, लेकिन रणबीर कपूर को अपने माता-पिता की फिल्म रफू चक्कर सबसे ज्यादा पसंद है। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी।

12- रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने फोन से चिपके रहते हैं। दरअसल ‘रॉकस्टार’ को कैंडी क्रश खेलना बहुत पसंद है और वह ज्यादाकर समय इस गेम को खेलने में ही बिताते हैं।

13- रणबीर कपूर ने साल 2013 में अपने माता-पिता के साथ बेशर्म फिल्म की थी। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने ऋषि कपूर के निर्देशन वाली फिल्म आ अब लौट चलें (1999) में अपने पिता को असिस्ट (असिस्टेंट डायरेक्टर) किया था।

14- रणबीर कपूर के फेवरिट एक्टर अमिताभ बच्चन और अल पसिनो हैं। मजेदार बात यह है कि अल पसिनो ने जिस इंस्टीट्यूट (ली स्ट्रैसबर्ग इंस्टीट्यूट एंड स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स) से पढ़ाई की थी, रणबीर ने भी उसी इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। रणबीर अगले साल ‘बिग बी’ के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आने वाले हैं।

15- रणबीर कपूर पर्सनल लाइफ में बहुत कम बोलते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं बहुत अंतर्मुखी हूं। मेरी मां हैरान रह जाती हैं कि अभिनेता बनने के लिए मैं बड़ा कैसे हो गया। मैं ज्यादा बात नहीं करता। मुझे लगता है कि मेरे अंदर कॉन्फिडेंस इश्यू है। एक्टिंग के समय मैं अपने किरदार में जरूर ढेर सारी बातें कर सकता हूं।’

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर फिर कैंसर के दिनों को याद करते हुए इमोशनल, बताया कैसे रणबीर कपूर ने इस मुश्किल घड़ी में दिया उनका साथ

जब संजू बनकर फैंस के बीच कुछ इस अंदाज में पहुंचे रणबीर कपूर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।