फैन को जमीन पर बिठाने के लिए यूजर्स ने लगाई रणबीर कपूर की क्लास, कहा- खुद को भगवान समझने लगे हो क्या

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जिस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रणबीर कपूर इस बार अपने एक फैन के साथ गलत बर्ताव किये जाने की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

रणबीर कपूर को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कभी अपने लव अफेयर की वजह से तो कभी अपने ब्रेकअप की वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वो अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) की शूटिंग के लिए वाराणसी (काशी) पहुंचे हुए थे। फिल्म की शूटिंग से समय निकालते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें रणबीर कपूर अपने एक फैन के साथ गलत बर्ताव करते हुए नजर आये हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर के एक फैन को जब ये पता चलता है की वो अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए काशी के द्वार आये हुए है। ऐसे में रणबीर के लिए इस शख्स की दीवानगी इतनी थी कि वो उनसे मिलने चला आता है। सबसे पहले वो रणबीर को देखते ही उनके पैर छूता है और फिर एक गिफ्ट देता है। गिफ्ट लेकर रणबीर काउच पर बैठ जाते हैं और उसे खोलने लगते हैं। वहीं इन सबके बीच उनका ये दीवाना फैन जमीन पर बैठ जाता है।

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि रणबीर कपूर ने अपने फैन को अपने साथ काउच पर क्यों नहीं बिठाया…?

आप भी देखिए ये वीडियो…

जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं कि फैन ने रणबीर को चॉकलेट के साथ एक गिफ्ट दिया। जिसके बाद उसने रणबीर से यह रिक्वेस्ट की कि वह उस तोहफे को उसके सामने खोलें। इस पर रणबीर सोफे पर बैठ जाते हैं लेकिन उनका फैन जमीन पर बैठा रहता है। जिसके बाद दोनों लगातार बात करते रहते हैं।

वीडियो पर भड़के लोगों ने रणबीर कपूर को ट्रोल करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक यूजर ने रणबीर कपूर को सलाह देते हुए रणबीर कपूर को अपने फैन्स का सम्मान करने की बात कही है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा शायद रणबीर खुद को भगवान समझने लगे हैं वही वो मानते हैं की दूसरे लोग असभ्य हैं। एक अन्य ने लिखा, ‘रणबीर बहुत ही रूड हैं, एक बार भी ऊपर बैठने को नहीं बोला उसको…कुछ लोग तो ऐसे भी रहे जिन्होंने यह तक कह दिया कि लगता है रणबीर को स्कूल में या घर पर मैनर्स नहीं सिखाए गए हैं।

हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जो तस्वीरें सामने आई थी उन तस्वीरों में रणबीर सफेद रंग का कुर्ता पहने माथे पर चंदन का टीका लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट येलो कलर के सूट में नजर आईं। इस दौरान दोनों मंदिर में अपने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक कराते हुए भी दिखाई दिए।

यहां देखिए रणबीर-आलिया का लेटेस्ट वीडियो…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।