क्या सच में करण जौहर के घर भिड़े थे रणबीर कपूर-वरुण धवन? जानिए पूरी सच्चाईं!

रणबीर कपूर और वरूण धवन के झगड़े की खबर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी। कहा जा रहा था कि करण जौहर के घर ये दोनों एक्टर आपस में भिड़ गए। अब इस खबर को लेकर एक नया मोड़ गया है।

बॉलीवुड में सितारों के बीच कोई न कोई खटपट चलती रहती हैं। इन्हीं खबरों के चलते रणबीर कपूर और वरूण धवन के झगड़े की खबर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी। कहा जा रहा था कि करण जौहर के घर ये दोनों एक्टर आपस में भिड़ गए। अब इस खबर को लेकर एक नया मोड़ गया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस खबर को लेकर वरूण धवन के किसी करीबी से बातचीत की गई। उन्होने इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया है। उन्होंने बताया है कि महीनों हो गए वरूण करण जौहर के घर नहीं गए। यहां तक वो और रणबीर कपूर आखिरी बार अंबानी की पार्टी में मिले थे।

अभी हाल ही में एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में दोनों छोटी सी बात पर लड़ पड़े। उसके बाद से दोनों के बीच बात बंद है। कुछ हफ्ते पहले दोनों फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर थे। वहीं उनके बीच कहासुनी हो गई। हालात इतने खराब हुए कि वरुण ने करण को कह दिया कि अगर रणबीर आ रहे हो तो वह उन्हें इन्वाइट न करें। वेल इस खबर को पिंकविला ने पूरी तरह से फेक बताया है।

बताते चलें वरूण धवन और रणबीर कपूर इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी है। वरूण धवन आलिया भट्ट के साथ कंलक में नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देगें। वहीं इसके साथ ही रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ इन दिनों रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब दीपिका से पूछा गया कि उनके रिसेप्शन में रणबीर कपूर नहीं आए इसपर उनका क्या कहना है। दीपिका ने कहा, ‘हमने बात नहीं की है। मेरा मतलब है, हमने रिसेप्शन से पहले बात की लेकिन हमने बाद में बात नहीं की है। लेकिन, वह ये है। मैं बिल्कुल आश्चर्यचकित नहीं हूं। लेकिन, यह वह रिश्ता है जिसे हम साझा करते हैं और वह उस रिश्ते की सुंदरता है; बहुत कुछ कहने के बिना इतना कहा जाता है।’

देखिए ये वीडियो…

देखिए वरूण धवन की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।