नीतू कपूर ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को बताया ‘दिल की धड़कन’, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें

नीतू कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा,' सभी मेरे दिल की धड़कन हैं।' कैप्शन के आगे वह दिल वाले इमोजी लगाती हैं। नीतू कपूर ने इस पोस्ट में पांच तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में नीतू के साथ रणबीर-आलिया और रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति भारत साहनी भी हैं।

नीतू कपूर ने एक बार फिर रणबीर सिंह-आलिया भट्ट की फोटो शेयर की।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अफेयर को लेकर बॉलीवुड का सर्द मौसम गरम हो रहा है। पिछले कई महीनों से दोनों को अक्सर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। हॉल ही में आलिया, रणबीर कपूर और उनके दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में न्यू ईयर मना कर आईं है। रणबीर और आलिया की न्यूयॉर्क वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

रणबीर और आलिया के अफेयर के चर्चों के बीच नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक फोटो शेयर किया और आलिया को अपनी ‘दिल की धड़कन’ बताया है। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो उस वक्त है जब आलिया, रणबीर के परिवार के साथ न्यूयॉर्क में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए थे।

नीतू कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा,’ सभी मेरे दिल की धड़कन हैं।’ कैप्शन के आगे वह दिल वाले इमोजी लगाती हैं। नीतू कपूर ने इस पोस्ट में पांच तस्वीरें शेयर की हैं। पहली चार तस्वीरों में वह अपनी पोती के समारा के साथ हैं। पांचवी फोटो में नीतू के साथ रणबीर-आलिया और रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति भारत साहनी भी हैं। इस फोटो में आलिया ने रणबीर के कंधे पर सिर रखा हुआ है।

यहां देखिए नीतू कपूर का पोस्ट…

इस फोटो के बाद रणबीर और आलिया के अफेयर्स को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। नीतू कपूर ने पहली बार आलिया-रणबीर की फोटो शेयर नहीं की। इससे पहले भी उन्होंने आलिया-रणबीर की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में न्यू ईयर के दिन पूरा परिवार डिनर करता नजर आ रहा है। इस फोटो में ऋषि कपूर भी हैं।

रिद्धिमा ने भी शेयर की फोटो

इससे पहले रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी आलिया-रणबीर का फोटो शेयर किया था। उन्होंने इस इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ ‘द क्रू’ लिखा था। इस तस्वीर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर और परिवार के अन्य सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

 

यहां देखिए रिलेशनशिप पर आलिया ने क्या कहा….

 

यहां देखिए रणबीर-आलिया की तस्वीरें…

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।