ऋषि कपूर की तबीयत पर बड़े भाई रणधीर कपूर की गुजारिश-जल्दीबाजी ना करें फैंस

फिल्म एक्टर ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ इस वक्त इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैं...

इस वक्त ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैं। ट्रीटेमेंट के लिए अमेरिका जाते वक्त  ऋषि कपूर ने एक ट्विट करते हुए अपने फैंस से इस बात की गुजारिश की थी कि वह उनको लेकर किसी भी तरह के कयास लगाकर न बैठें। इस बीच अब उनके बड़े भाई रणधीर कपूर का भी बयान आया है जिसमें उन्होंने उन सभी बातों का खंडन किया है जिसमें कुछ लोग ऋषि कपूर को कैंसर होने की बात कह रहें हैं।

रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा,’अभी ऋषि कपूर के कुछ मेडिकल टेस्ट होने बाकी है। वह दो – तीन पहले ही भारत से अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं। ऐसे में कोई कैसे ये कयास लगा सकता है कि उन्हें क्या बीमारी हुई है। इतना तो खुद ऋषि कपूर भी नहीं जानते होंगे की उन्हें क्या बीमारी हुई है।उनकी बीमारी का नेचर क्या है। फिलहाल उनका इलाज अभी शुरु हुआ है। लेकिन पहले ही लोग इस चीज को लेकर कयास लगाना शुरु हो गए हैं।’

इसके साथ ही रणधीर कपूर ने कई बातों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि एक बार सारे टेस्ट पूरे हो जाएं उसके  बाद कपूर परिवार को इसके बारे में जानने दें। इसके बाद ही बाकी सब चीज तय की जाएगीं।

आपको बताते चलें कि 29 सिंतबर  उन्होंने यह ट्वीट किया था कि वह इलाज के लिए अमेरिका जा रहें हैं। उन्होंने लिखा  ‘मैं सारे काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अमेरिका जा रहा हूं। अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराऊंगा। लेकिन आशा करता हूं कि मेरे चाहने वाले ज्यादा चिंतित ना हों। 45 साल से ज्यादा हो गए मुझे काम करते हुए। आपके प्यार और शुभकानाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौट आऊंगा।’

अपनी मां कृष्णा राज कपूर के साथ ऋषि कपूर

पूरा परिवार गया साथ
भले ही ऋषि कपूर ने अपने फैंस और रिश्तेदारों को दिलासा दिया है। लेकिन चाहने वाले तो उदास हो ही गए हैं। हालांकि उनके साथ पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी गए हैं। वे लोग 29 सितंबर की रात में ही अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। परिवार का साथ जाना भी फैंस की चिंता बढ़ाने का काम कर रहा है। जब तक ऋषि कपूर की ओर से कोई खुश खबरी नहीं आ जाती फैंस की चिंता बढ़नी स्वभाविक है। हालांकि बीमारी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। इलाज कराने के चलते ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाए थे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।