रंगोली चंदेल ने अब लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत से जबरन वसूले 1 करोड़ रुपए

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली (Rangoli Chandel Accused Aditya Pancholi) पर कंगना रनौत से एक करोड़ रुपए की जबरन वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत जब बेघर थीं, तब आदित्य पंचोली ने उनसे जबरदस्ती 1 करोड़ रुपए वसूले।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत। (फोटोः विरल/मानव)

हाल ही में आदित्य पंचोली (FIR Against Aditya Pancholi)  ने खिलाफ मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने रेप के मामले में शिकायत दर्ज की है। ये शिकायत एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दर्ज करवाई है। भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार, गलत व्यवहार, मारपीट और आपराधिक धमकी के लिए शिकायत दर्ज की गई है। अब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने आदित्य पंचोली पर कंगना रनौत से एक करोड़ रुपए की जबरन वसूली का आरोप लगाया है। रंगोली चंदेल ने के जरिए ये आरोप लगाया है।

रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel Accused Aditya Pancholi)ने ट्वीट कर कहा,’शायद कई लोगों को पता चल गया होगा कि साल 2007 में आदित्य पंचोली के खिलाफ यौन शोषण और जबरदस्ती के करने के मामले में केस दर्ज हो गया है, उन्होंने कंगना रनौत से यह कहते हुए 1 करोड़ रुपए लिए कि वह 3 महीने तक खाना खिलाया। कंगना इस दौरान बेघर थीं।’ यानी कंगना रनौत के 3 महीने के खाने का बिल 1 करोड़ रुपए बताया और उसे जबरन वसूला भी।

यहां देखिए रंगोली चंदेल का ट्वीट-

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट के जरिए आरोप लगाया कि आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) इसके बाद भी और पैसे की मांग रहे थे, जबरन वसूली के आखिरी मैसेज उनके पास साल 2016 में आया, जोकि उन्होंने पुलिस को जमाम करा दिया है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

यहां देखिए रंगोली चंदेल का एक और ट्वीट-

इसके अलावा रिपोर्ट की मानें,  कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली (Kangana Ranaut Against Aditya Pancholi) पर आरोप लगा था कि जब वो 17 साल की थी, तब आदित्य पंचोली ने उनके साथ कई बार गलत काम किया था और उन्हें प्रताड़ित किया है। एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया है कि वो इसकी शिकायत पुलिस में पहले भी कर चुकी हैं, लेकिन आदित्य पंचोली को बस चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। फिलहाल इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस अभी मामले की और तहकीकात कर रही है।

आदित्य पंचोली फिर फंसे कानूनी पेंच में, एक्टर के खिलाफ रेप का केस हुआ दर्ज, जानिए पूरा मामला

यहां देखिए कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच दोबारा तकरार का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।