आदित्य पंचोली के शिकायत दर्ज करने पर रंगोली चंदेल ने दिया रिएक्शन, बोली- नहीं दी कोई धमकी, जो सच है वही बताया

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी ऑडियो क्लिप को लेकर आदित्य पंचोली पर निशाना साधा है। रंगोली चंदेल  (Rangoli Chandel) ने खुलासा किया कि रिजवान सिद्दीकी आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना बहाव के भाई की तरह है और दोनों के बीच अच्छी समझ है, आदित्य पंचोली को किसी ने भी धमकाया नहीं है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल और आदित्य पंचोली। (फोटोः ट्विटर)

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के बीच तकरार (Kangana Ranaut Aditya Pancholi Case)  पिछले कई सालों से तकरार जारी है। हाल ही में, आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ये शिकायत उन्होंने एक्ट्रेस के वकीस से रेप का केस लगाने की धमकी के बाद दर्ज करवाई है। धमकी मिलने के बाद आदित्य पंचोली ने उनके वकील रिजवान सिद्दीकी से साथ हुई बात-चीत का ऑडियो क्लिप भी जारी किया। इसके बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी ऑडियो क्लिप को लेकर आदित्य पंचोली पर निशाना साधा है।

रंगोली चंदेल  (Rangoli Chandel) ने खुलासा किया कि रिजवान सिद्दीकी आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना बहाव के भाई की तरह है और दोनों के बीच अच्छी समझ है, आदित्य पंचोली को किसी ने भी धमकाया नहीं है। आपको बता दें कि कंगना रनौत  (Kangana Ranaut Filed Case Against Aditya Panchaoli) ने 2007 में आदित्य पंचोली के खिलाफ यौन शोषण और शारीरिक हिंसा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर बताया कि आदित्य पंचोली के खिलाफ साल 2007 में केस दर्ज हुआ था, उसके बाद कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

आदित्य पंचोली ने 2017 में दर्ज करवाया मानहानि का केस

रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel Twitter) ने अपने ट्वीट के जरिए ये स्पष्ट किया कि वह लोग आदित्य पंचोली का अपमान करने का कोई एजेंडा नहीं चला रहे हैं और जो भी मामला था उसे, उसी तरह से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आदित्य पंचोली ने सेक्सुअल ह्रासमेंट, फिजिकल वायलेंस, हाउस अरेस्ट और छेड़छाड़ की, जिसको मीडिया में काफी दिखाया गया। कंगना रनौत ने एक टीवी शो में आदित्य पंचोली के खिलाफ बोला, तो पंचोली ने 2017 में उन (कंगना रनौत) पर मानहानि का केस लगाया।

यहां देखिए रंगोली चंदेल के ट्वीट-

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का खुलासा- इस फिल्ममेकर ने मेरी बहन को चप्पल फेंककर मारी थी

यहां देखिए कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच दोबारा तकरार का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।