रिलीज होने से पहले सुपरहिट होने की राह पर फिल्म गल्ली बॉय, कर सकती है इतने करोड़ रुपये का कारोबार 

लोग रैपर की भूमिका में रणवीर सिंह को बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार भी बड़ा प्यारा लग रहा है जिसमे वे झोपड़पट्टी की गुंडी बनी हुईं हैं और बात बात पर गालियां देती हैं हैं। जरुरत पड़ने पर थप्पड़ तक जड़ देती हैं। 

रणवीर सिंह गली बॉय फिल्म के एक सीन में (फोटो इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय बस कुछ ही घंटो बाद देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फैंस को बेसब्री से इन्तजार है इस फिल्म का। ख़ास कर उन रैपरो को जो स्ट्रीट से उठकर बड़े लेवल का स्टार बनना चाहते हैं। लोग देखना चाहते हैं कि एक छोटे से बस्ती का टैलेंटेड रैपर मुंबई में अपनी पहचान कैसे बना पाता है। वैसे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

लोग रैपर की भूमिका में रणवीर सिंह को बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार भी बड़ा प्यारा लग रहा है जिसमे वे झोपड़पट्टी की गुंडी बनी हुईं हैं और बात बात पर गालियां देती हैं हैं। जरुरत पड़ने पर थप्पड़ तक जड़ देती हैं।

अहम् सवाल ये है कि ये फिल्म कितने रूपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है। वैसे फ़िल्मी जानकारों ने आकलन लगाया है कि गली बॉय फिल्म रिलीज के पहले दिन कम से कम 18 से 20 करोड़ रूपये तक का कारोबार कर सकती है।

वीकेंड में 50 करोड़ रूपये तक जुटा सकती है जबकि पहले हफ्ते 70 करोड़ रूपये तक पहुंच सकती है। वो इसलिए क्योंकि फिल्म की कहानी बिलकुल अलग है। सही मायने में कहें तो रणवीर और आलिया की इस फिल्म को लेकर आकलन ये है कि रिलीज के पहले ही ये फिल्म सुपरहिट घोषित की जा चुकी है।

दरअसल गली बॉय सुपरहिट हो सकती है इसकी सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का स्टारडम भी माना जा रहा है। हालही में रणवीर सिंह की सिम्बा रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर गई। तो वहीं आलिया भट्ट की राजी भी दर्शकों के मन में बस गई है। गली बॉय के ट्रेलर में रणवीर और आलिया भट्ट की नॉटी केमस्ट्री अब फैंस पूरी फिल्मभर में देखना चाह रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किया है जोया अख्तर ने।

देखें आलिया भट्ट की तस्वीरें…

वीडियो में देखें राखी सावंत ने बनवाया रणवीर सिंह के नाम का टैटू 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।